Top 10 Cement Companies in India 2025 | भारत की टॉप 10 सीमेंट कंपनियां | Cement Brands List in India
आज हम जानेंगे उन सीमेंट कंपनियों के बारे में जो भारत के निर्माण की असली नींव हैं वो ब्रांड्स जिनके बिना न घर बनता, न पुल तैयार होता, और न ही ऊँची-ऊँची इमारतें आसमान को छू पातीं। चाहे बात हो UltraTech जैसी बहुराष्ट्रीय ताकत की, या JK, Shree और Dalmia जैसे पुराने लेकिन दमदार नामों की – ये कंपनियाँ सिर्फ ईंट और गारे का काम नहीं करतीं, बल्कि देश के सपनों को आकार देती हैं। हर बार जब कोई बिल्डर कहता है “मजबूती के साथ समझौता नहीं”, तो इन कंपनियों की पहचान उसमें झलकती है। तो चलिए, एक नज़र डालते हैं भारत की टॉप 10 सीमेंट कंपनियां पर जो असल में देश की असली बिल्डिंग ब्लॉक्स हैं।
भारत की टॉप 10 सीमेंट कंपनियां की सूची|List of Top 10 Cement Companies in India
कंपनी का नाम | स्थापना वर्ष | मार्केट कैप (लगभग) | मुख्यालय |
UltraTech Cement | 1983 | ₹3,41,215 करोड़ | मुंबई, महाराष्ट्र |
Ambuja Cements | 1983 | ₹1,36,580 करोड़ | मुंबई, महाराष्ट्र |
Shree Cement | 1979 | ₹1,02,860 करोड़ | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
JK Cement | 1975 | ₹45,064 करोड़ | जयपुर, राजस्थान |
Dalmia Cement | 1939 | ₹38,954 करोड़ | नई दिल्ली |
ACC | 1936 | ₹34,722 करोड़ | मुंबई, महाराष्ट्र |
Ramco Cement | 1961 | ₹24,164 करोड़ | चेन्नई, तमिलनाडु |
Birla Cement | 1997 | ₹9,908 करोड़ | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
Nuvoco Vistas | 1999 | ₹12,168 करोड़ | मुंबई, महाराष्ट्र |
India Cements | 1946 | ₹9,650 करोड़ | चेन्नई, तमिलनाडु |
अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement)
अल्ट्राटेक सीमेंट भारत की सबसे बड़ी और भरोसेमंद सीमेंट कंपनियों में से एक है। यह कंपनी कई तरह के सीमेंट बनाती है, जैसे सामान्य पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पोर्टलैंड पॉज़ोलाना सीमेंट (PPC) और ब्लास्ट फर्नेस स्लैग सीमेंट (PSC)। अल्ट्राटेक OPC 43 ग्रेड सीमेंट सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्रोडक्ट है क्योंकि यह मजबूत होता है और हर तरह के घर या बिल्डिंग बनाने में काम आता है। इसकी क्वालिटी अच्छी होने की वजह से लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं।
अल्ट्राटेक सीमेंट पर्यावरण का ख्याल रखते हुए काम करती है और अच्छे उत्पाद बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करती है। कंपनी ने कई बार अपनी गुणवत्ता और सेवाओं के लिए पुरस्कार भी जीते हैं। इसकी कीमत बाजार और इलाके के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है। जैसे OPC सीमेंट का दाम करीब 450 से 500 रुपये प्रति 50 किलो बैग होता है, जबकि PPC सीमेंट की कीमत 400 से 450 रुपये के बीच रहती है।
नाम | UltraTech Cement Limited |
इंडस्ट्री | सीमेंट निर्माण |
शुरुआत की तारीख | 1983 |
मुख्य लोग | K. C. Jhanwar (MD) |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE :532538, NSE : ULTRACEMCO |
मार्केट कैप (Market Cap) | ₹3,41,215 करोड़ (लगभग) |
राजस्व (Revenue) | ₹71,525 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹1,33,697.15 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹60,283 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
मालिक | आदित्य बिड़ला समूह (Parent company: Aditya Birla Group) |
उत्पाद रेंज (Product Range) | ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (PPC), रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) |
कुल ग्रे सीमेंट उत्पादन क्षमता (Total Grey Cement Production Capacity) | 188.76 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
घरेलू उत्पादन क्षमता (Domestic Capacity) | 183.36 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
विदेशी उत्पादन क्षमता (Overseas Capacity) | 5.4 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements)
अंबुजा सीमेंट एक ऐसा नाम है जो भारत में कई सालों से मज़बूत और टिकाऊ निर्माण का प्रतीक रहा है। इसकी शुरुआत साल 1983 में हुई थी और आज यह अडानी समूह का हिस्सा है। यह कंपनी घर बनाने, दफ्तर, पुल, सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों के लिए अलग-अलग किस्म की सीमेंट बनाती है, जिनमें साधारण पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पॉज़ोलाना सीमेंट (PPC) और रेडी मिक्स कंक्रीट जैसी किस्में शामिल हैं। अंबुजा की सीमेंट हर तरह के मौसम में टिकने वाली और लंबे समय तक चलने वाली मानी जाती है। इसके उत्पाद भारत के ज़्यादातर इलाकों में आसानी से मिल जाते हैं।
नाम | Ambuja Cements Limited |
इंडस्ट्री | सीमेंट निर्माण |
शुरुआत की तारीख | 1983 |
मुख्य लोग | Ajay Kapur (MD) |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE : 500425, NSE : AMBUJACEM |
मार्केट कैप (Market Cap) | ₹1,36,580 करोड़ (लगभग) |
राजस्व (Revenue) | ₹37,699 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹80,945.41 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹63,811 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
मालिक | अदानी ग्रुप |
उत्पाद रेंज (Product Range) | ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (PPC), प्लास्टिक कंक्रीट (Ready Mix Concrete) |
वार्षिक उत्पादन क्षमता (Annual Production Capacity) | 74.6 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
निर्माण संयंत्र (Plant) | भारत में 18 निर्माण प्लांट और 14 ग्राइंडिंग यूनिट्स |
श्री सीमेंट (Shree Cements)
श्री सीमेंट एक भारतीय कंपनी है, जिसने अपने काम से यह साबित किया है कि मजबूत नींव केवल ईंट और पत्थर से नहीं, बल्कि भरोसे से बनती है। यह कंपनी 1979 में राजस्थान के बीवार शहर से शुरू हुई थी। शुरुआत छोटी थी, लेकिन आज इसका नाम देशभर में जाना जाता है। इसका सबसे चर्चित प्रोडक्ट है श्री जंग रोधक सीमेंट, जिसे लोग खासतौर पर इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि ये लोहे को जंग से बचाता है और इमारत को लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है।
इसके अलावा कंपनी दूसरी तरह की सीमेंट भी बनाती है, जैसे OPC, PPC और SRC जो अलग-अलग मौसम और ज़मीन के हिसाब से उपयोगी होती हैं। श्री सीमेंट के कारखाने देश के कई हिस्सों में फैले हैं, जिससे इनका सामान हर शहर, कस्बे और गाँव में आसानी से मिल जाता है।
नाम | Shree Cements Limited |
इंडस्ट्री | सीमेंट निर्माण |
शुरुआत की तारीख | 1979 |
मुख्य लोग | Neeraj Akhoury (MD & CEO) |
मुख्यालय | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE : 500387, NSE : SHREECEM |
मार्केट कैप (Market Cap) | ₹1,02,860 करोड़ (लगभग) |
राजस्व (Revenue) | ₹21,119 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹28,491.76 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹20,744 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
उत्पाद रेंज (Product Range) | ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (PPC), प्लास्टिक कंक्रीट (Ready Mix Concrete) |
वार्षिक उत्पादन क्षमता (Annual Production Capacity) | 46.4 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) (भारत में) |
सीमेंट उत्पादन क्षमता (Total Production Capacity) | 50.4 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) (भारत और विदेश सहित) |
विदेशी संचालन (Overseas Operations) | 4 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
निर्माण संयंत्र | 10 सीमेंट प्लांट और 6 ग्राइंडिंग यूनिट्स भारत में |
पावर जनरेशन क्षमता (Power Generation Capacity) | 888.55 मेगावाट (MW) |
जेके सीमेंट (JK Cement)
जेके सीमेंट एक पुरानी और भरोसेमंद कंपनी है, जो 1975 में बनी थी। इसके प्लांट राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हैं। कंपनी अलग-अलग तरह के सीमेंट बनाती है, जैसे सामान्य पोर्टलैंड सीमेंट, पॉज़ोलाना सीमेंट और सफेद सीमेंट। इसके साथ-साथ जेके वॉल पुट्टी और प्राइमैक्स जैसे निर्माण सामग्री भी देती है, जो घर बनाने में काम आते हैं।
सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जेके सुपर सीमेंट है, जो OPC 53 ग्रेड का है। इसे खासतौर पर बड़े भवनों और मजबूत कंक्रीट के लिए बनाया गया है। यह जल्दी सेट हो जाता है, ताकतवर होता है और गर्मी कम छोड़ता है। इसे जर्मनी की अच्छी तकनीक से बनाया गया है और यह भारत के मानकों के अनुसार होता है।
नाम | JK Cement Limited |
इंडस्ट्री | सीमेंट निर्माण |
शुरुआत की तारीख | 1975 |
मुख्य लोग | Madhavkrishna Singhania (MD & CEO) |
मुख्यालय | जयपुर, राजस्थान |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE : 532644, NSE : JKCEMENT |
मार्केट कैप (Market Cap) | ₹45,064 करोड़ (लगभग) |
राजस्व (Revenue) | ₹11,701 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹14,802 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹5,322 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
उत्पाद रेंज (Product Range) | ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (PPC), प्लास्टिक कंक्रीट (Ready Mix Concrete), वॉल पुट्टी |
वार्षिक उत्पादन क्षमता (Annual Production Capacity) | 24.34 मिलियन टन (MTPA) (ग्रे सीमेंट) |
सफेद सीमेंट उत्पादन क्षमता (White Cement Capacity) | 3.05 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
वॉल पुट्टी उत्पादन क्षमता (Wall Putty Capacity) | 1.33 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
डालमिया सीमेंट (Dalmia Cement)
डालमिया सीमेंट भारत की एक पुरानी और भरोसेमंद सीमेंट कंपनी है। यह 1939 से काम कर रही है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। कंपनी कई प्रकार के सीमेंट बनाती है, जो घर, दुकान और बड़े कारखानों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। इसका सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट OPC 43 है, जो मजबूत और टिकाऊ होता है। यह सीमेंट पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए नई तकनीक से तैयार किया जाता है। डालमिया सीमेंट OPC 53, DSP और PPC जैसे अन्य सीमेंट भी बनाता है। कंपनी के फैक्ट्री पूरे भारत में फैले हुए हैं, जिससे इनके उत्पाद हर जगह आसानी से मिलते हैं।
नाम | Dalmia Cement (Bharat) Limited |
इंडस्ट्री | सीमेंट निर्माण |
शुरुआत की तारीख | 1939 |
मुख्य लोग | Puneet Yadu Dalmia (MD & CEO) |
मुख्यालय | नई दिल्ली, भारत |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE : 542216, NSE :DALBHARAT |
मार्केट कैप (Market Cap) | ₹38,954 करोड़ (लगभग) |
राजस्व (Revenue) | ₹14,233 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹30,226 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹17,500 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
उत्पाद रेंज (Product Range) | ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (PPC), डलमिया सीमेंट (PPC) |
वार्षिक उत्पादन क्षमता (Annual Production Capacity) | 49.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
एसीसी लिमिटेड (ACC)
ACC Cement एक ऐसा नाम है जिस पर लोग सालों से भरोसा करते आ रहे हैं। यह कंपनी 1936 में शुरू हुई थी। तब से यह भारत के कई इलाकों में अपना सीमेंट बेच रही है। ACC घर, दुकान या किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग तरह का सीमेंट बनाती है। जैसे OPC, PPC और स्लैग सीमेंट। ये सभी मजबूत और टिकाऊ होते हैं।
इसका एक खास सीमेंट है ACC Gold Water Shield। इसे दीवारों को सीलन और पानी से बचाने के लिए बनाया गया है। यह सीमेंट बारिश या नमी वाली जगहों पर बहुत अच्छा काम करता है।
नाम | ACC Limited |
इंडस्ट्री | सीमेंट निर्माण |
शुरुआत की तारीख | 1936 |
मुख्य लोग | Ajay Kapur (MD & CEO) |
मुख्यालय | मुम्बई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE : 500410, NSE : ACC |
मार्केट कैप (Market Cap) | ₹34,722 करोड़ (लगभग) |
राजस्व (Revenue) | ₹22,835 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹25,412.61 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹18,559 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
उत्पाद रेंज (Product Range) | ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (PPC), कंक्रीट, प्लास्टिक सीमेंट |
सीमेंट उत्पादन क्षमता (Total Production Capacity) | 38.55 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
निर्माण संयंत्र (Manufacturing Plants) | भारत में 19 आधुनिक सीमेंट संयंत्र |
रैमको सीमेंट (Ramco Cement)
रैमको सीमेंट दक्षिण भारत की एक भरोसेमंद सीमेंट कंपनी है, जो कई दशकों से लोगों के घरों और इमारतों की नींव को मजबूत बना रही है। कंपनी की शुरुआत 1961 में हुई थी और इसका मुख्य केंद्र चेन्नई में है। यह कंपनी अपने खास निर्माण समाधान और गुणवत्ता वाले सीमेंट के लिए जानी जाती है।
Ramco का एक खास प्रोडक्ट है Supergrade Cement, जिसे खास तौर से मजबूती और लंबे समय तक टिकने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा Ramco ऐसे सीमेंट भी बनाती है जो तेजी से सूखते हैं या अलग-अलग जलवायु में बेहतर काम करते हैं।
नाम | रामको सीमेंट (Ramco Cements) |
इंडस्ट्री | सीमेंट निर्माण |
शुरुआत की तारीख | 1961 |
मुख्य लोग | P.R. Venketrama Raja (MD) |
मुख्यालय | चेन्नई, तमिलनाडु |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE : 500260, NSE : RAMCOCEM |
मार्केट कैप (Market Cap) | ₹24,164 करोड़ (लगभग) |
राजस्व (Revenue) | ₹9,415 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹16,329.50 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹7,241 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
उत्पाद रेंज (Product Range) | ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (PPC), रेटेड सीमेंट, वॉल पुट्टी, फ्लाई ऐश |
सीमेंट उत्पादन क्षमता (Total Production Capacity) | 24.04 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
क्लिंकर क्षमता (Clinker Capacity) | 16 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
निर्माण संयंत्र (Manufacturing Plants) | भारत में 11 प्रमुख सीमेंट संयंत्र |
बिड़ला सीमेंट (Birla Cement)
बिड़ला सीमेंट भारत की एक भरोसेमंद कंपनी है, जो आदित्य बिड़ला समूह का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1969 में हुई और इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह कंपनी मजबूत और टिकाऊ सीमेंट बनाती है, जो घरों, दफ्तरों और बड़े निर्माण कार्यों के लिए इस्तेमाल होते है।
कंपनी के प्रमुख उत्पादों में बिड़ला सम्राट, बिड़ला परफेक्ट प्लस, बिड़ला यूनिक और बिड़ला खजुराहो शामिल हैं। ये सभी उत्पाद अच्छी गुणवत्ता और मजबूती के लिए खास तकनीक से बनाए जाते हैं, ताकि हर बैग में समान गुणवत्ता मिल सके।
नाम | बिड़ला सीमेंट (Birla Cement) |
इंडस्ट्री | सीमेंट निर्माण |
शुरुआत की तारीख | 1997 |
मुख्य लोग | Sandip Ghose (MD & CEO) |
मुख्यालय | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE : 500335, NSE : BIRLACORPN |
मार्केट कैप (Market Cap) | ₹9,908 करोड़ (लगभग) |
राजस्व (Revenue) | ₹9,748 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹14,330.93 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹6,674 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
उत्पाद रेंज (Product Range) | ग्रे सीमेंट, पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (PPC), उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट, वॉल पुट्टी |
वार्षिक उत्पादन क्षमता (Annual Production Capacity) | 20 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
निर्माण संयंत्र (Manufacturing Plants) | 8 स्थानों पर 10 निर्माण इकाइयाँ |
Nuvoco Vistas
Nuvoco Vistas एक आधुनिक और तेजी से विकसित हो रही सीमेंट कंपनी है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है और इसकी स्थापना 2014 में हुई थी। यह कंपनी भारत के निर्माण क्षेत्र में टिकाऊ और भरोसेमंद सीमेंट तथा कंक्रीट सामग्री मुहैया कराने में अग्रणी है।
Nuvoco के प्रमुख ब्रांड हैं कॉन्क्रीटो, ड्यूरागार्ड, डबल बुल, पीएससी, निरमैक्स और इन्फ्रासेम, जो विभिन्न निर्माण जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हैं।
नाम | नुवोको विस्ता (Nuvoco Vistas) |
इंडस्ट्री | सीमेंट निर्माण |
शुरुआत की तारीख | 1999 |
मुख्य लोग | Jayakumar Krishnaswamy (MD & CEO) |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | NSE : NUVOCO, BSE : 543334 |
मार्केट कैप (Market Cap) | ₹12,168 करोड़ (लगभग) |
राजस्व (Revenue) | ₹10,766 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹18,157.64 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹8,984 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
उत्पाद रेंज (Product Range) | ग्रे सीमेंट, पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (PPC), उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट, वॉल पुट्टी |
वार्षिक उत्पादन क्षमता (Annual Production Capacity) | 25 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) |
निर्माण संयंत्र (Manufacturing Plants) | भारत में 13 संयंत्र, जिनमें 5 मुख्य संयंत्र, 5 पीसने के यूनिट और 1 मिलाने का यूनिट शामिल हैं। |
इंडिया सीमेंट्स (India Cements)
इंडिया सीमेंट्स देश की एक पुरानी और भरोसेमंद सीमेंट कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1946 में हुई थी। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसके कई फैक्ट्री भारत के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं। कंपनी विभिन्न प्रकार के सीमेंट बनाती है जो घरों से लेकर बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स तक के लिए उपयुक्त हैं।
इंडिया सीमेंट्स का प्रमुख उत्पाद कोरोमंडल किंग PPC सीमेंट है, जो अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए प्रसिद्ध है। इसे उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे माल से बनाया जाता है और यह सड़कों, पुलों और बांध जैसे भारी निर्माण कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करता है। कंपनी इसके अलावा शंकर सुपर पावर, रासी गोल्ड और कोरोमंडल सुपर पावर जैसे अन्य उत्पाद भी प्रदान करती है।
नाम | इंडिया सीमेंट्स (India Cements) |
इंडस्ट्री | सीमेंट निर्माण |
शुरुआत की तारीख | 1946 |
मुख्य लोग | Suresh Vasant (CEO) |
मुख्यालय | चेन्नई, तमिलनाडु |
स्टॉक एक्सचेंज | NSE :INDIACEM, BSE : 530005 |
मार्केट कैप (Market Cap) | ₹9,650 करोड़ (लगभग) |
राजस्व (Revenue) | ₹5,177 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹13,830.22 करोड़ (वित्त वर्ष 2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹5,599 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
उत्पाद रेंज (Product Range) | ग्रे सीमेंट, पोर्टलैंड सीमेंट, उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट, विशेष सीमेंट उत्पाद |
वार्षिक उत्पादन क्षमता (Annual Production Capacity) | 14.45 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) |
निर्माण संयंत्र (Manufacturing Plants) | भारत में 8 संयंत्र और 2 ग्राइंडिंग यूनिट्स |
उत्पादन क्षमता के आधार पर भारत की टॉप 10 सीमेंट कंपनियां (Top 10 Cement Companies by Capacity)
नीचे दिए गए टेबल में भारत की टॉप 10 सीमेंट कंपनियों को उनकी उत्पादन क्षमता (MTPA) के आधार पर दिखाया गया है। ये आंकड़े बताते हैं कि हर कंपनी सालाना कितनी मात्रा में सीमेंट तैयार करती है, जिससे उनकी बाजार में पकड़ और प्रभाव साफ समझ आता है। इससे आपको भारत के सबसे बड़े और मजबूत सीमेंट ब्रांड्स का सही अंदाजा मिलेगा।
क्रमांक | सीमेंट कंपनी का नाम | उत्पादन क्षमता (MTPA) |
1 | UltraTech Cement | 188.76 |
2 | Ambuja Cements | 74.6 |
3 | Shree Cement | 50.4 |
4 | Dalmia Cement | 49.5 |
5 | ACC | 38.55 |
6 | Nuvoco Vistas | 25 |
7 | JK Cement | 24.34 |
8 | Ramco Cement | 24.04 |
9 | Birla Cement | 20 |
10 | India Cements | 14.45 |
Top 10 Cement Stocks in India
Company Name | CMP (₹) | P/E Ratio | Market Cap (₹ Cr) |
UltraTech Cement | ₹11,951.00 | 57.25 | ₹3,45,753Cr |
Ambuja Cements | ₹566.75 | 33.06 | ₹1,37,799Cr |
Shree Cement | ₹30,105.00 | 93.60 | ₹1,05,094Cr |
JK Cement | ₹6,063.00 | 54.02 | ₹46,518Cr |
Dalmia Cement | ₹2,191.80 | 57.52 | ₹39,283Cr |
ACC Ltd | ₹1,881.70 | 14.50 | ₹34,822Cr |
Ramco Cement | ₹1,050.40 | 90.25 | ₹24,610Cr |
Birla Corporation | ₹1,317.30 | 34.25 | ₹10,112Cr |
Nuvoco Vistas | ₹352.15 | 571.48 | ₹12,450Cr |
India Cements | ₹334.95 | -71.93 | ₹10,343Cr |
Top 10 White Cements in India
Sr No. | Company Name | Brand Name of White Cement |
1 | UltraTech Cement Ltd. | Birla White / UltraTech Super Stucco |
2 | JK Cement Ltd. | JK White Cement |
3 | Birla Corporation (Aditya Birla Group) | Birla White |
4 | Wonder Cement Ltd. | Wonder White Cement |
5 | Ambuja Cements Ltd. | Ambuja White Cement |
6 | Sanghi Industries Ltd. | Sanghi White Cement |
7 | Shree Cement Ltd. | Shree Jung Rodhak White Cement |
8 | Nuvoco Vistas Corp. Ltd. | Duraguard White Cement |
9 | ACC Ltd. | ACC Suraksha White Cement |
10 | Sakarni Plaster India Pvt. Ltd. | Sakarni White Cement |
सीमेंट खरीदने से पहले जान लें ये 4 ज़रूरी बातें!
- सीमेंट का सही प्रकार चुनना – हर काम के लिए एक खास सीमेंट
सीमेंट सिर्फ “एक ही जैसा” नहीं होता। हर निर्माण काम के लिए अलग तरह का सीमेंट ज़रूरी होता है। जैसे अगर आप छत या स्लैब बना रहे हैं, तो तेज़ी से सेट होने वाला OPC सही रहेगा। वहीं, दीवारों या प्लास्टर के लिए PPC सीमेंट बेहतर होता है, क्योंकि इसमें दरारें कम आती हैं। कुछ खास सीमेंट नमी वाले इलाकों में बेहतर काम करते हैं, तो कुछ ज्यादा ठंड में। इसलिए अपने इलाके और काम को समझकर ही सीमेंट चुनें यह पहला और सबसे ज़रूरी कदम है।
- ताकत और भरोसा – ग्रेड और ISI मार्क का मतलब
सीमेंट की ताकत उसके ग्रेड से तय होती है। OPC 33, 43 और 53 ये नंबर बताते हैं कि सीमेंट कितनी भार सहन कर सकता है। बड़े और मजबूत ढांचे के लिए 53 ग्रेड बेस्ट है, जबकि हल्के निर्माण में 33 या 43 ग्रेड चल सकता है। और हाँ, सीमेंट की बोरी पर ISI मार्क जरूर देखें यह एक तरह की सरकारी “गुणवत्ता की मुहर” है, जो बताती है कि सीमेंट सही टेस्ट पास कर चुका है और मानक के अनुसार है।
- भरोसेमंद ब्रांड और सुरक्षित स्टोरेज – दोनों की अहमियत
सीमेंट का नाम जितना बड़ा, भरोसा भी उतना मजबूत। किसी अनजाने या बहुत सस्ते ब्रांड के चक्कर में न पड़ें, क्योंकि खराब सीमेंट आपके पूरे निर्माण को कमज़ोर बना सकता है। साथ ही, सीमेंट को सही जगह रखना भी उतना ही जरूरी है यानी सूखी जगह, नमी से दूर और जमीन से ऊपर। गीला या सीला हुआ सीमेंट बिलकुल भी इस्तेमाल न करें, वो अपने गुण खो देता है।
- सेटिंग टाइम और मिश्रण की अनुकूलता – दोनों पर रखें नजर
हर सीमेंट का सेट होने का वक्त अलग होता है। कोई बहुत जल्दी जम जाता है, तो कोई धीरे-धीरे। अगर आपका काम तेज़ी से हो रहा है, तो जल्दी सेट होने वाला सीमेंट सही रहेगा। वहीं, बड़े और विस्तार वाले कामों में थोड़ा समय लेने वाला सीमेंट बेहतर होता है। अगर आप सीमेंट में कोई केमिकल (एडमिक्सचर) मिला रहे हैं, तो यह ज़रूर जांच लें कि आपका सीमेंट उसके साथ मेल खाता है या नहीं ताकि काम में कोई रुकावट न आए।
Read Also :- भारत की टॉप 10 ऑयल एंड गैस कंपनिया
निष्कर्ष:
जब बात हो निर्माण की, तो सही सीमेंट का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है – और इसके लिए भारत की टॉप 10 सीमेंट कंपनियां आपके सामने कई विकल्प पेश करती हैं। हर ब्रांड की कीमत और गुणवत्ता अलग होती है, इसलिए आंख बंद करके कोई भी विकल्प चुनना समझदारी नहीं होगी। खरीदारी से पहले थोड़ा रिसर्च करें, दामों की तुलना करें और यह भी देखें कि किस ब्रांड का सीमेंट आपकी ज़रूरत और बजट दोनों के अनुकूल बैठता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका घर या प्रोजेक्ट सालों तक मजबूत और सुरक्षित रहे, तो सोच-समझकर, संतुलन बनाकर ही सीमेंट का चयन करें। सही जानकारी के साथ किया गया फैसला, आपके सपनों की नींव को और भी मजबूत बना देगा।