टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सहायक कंपनियां, चैयरमेन, नेटवर्थ, CEO, अधिग्रहण, और अधिक (TVS Supply Chain Solutions company details in hindi)
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस एक प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो परिवहन, लॉजिस्टिक्स, और वेयरहाउसिंग के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करती है। यह टीवीएस ग्रुप का हिस्सा है जो दुनियाभर में अपनी विश्वसनीय सेवाओं के लिए जाना जाता है। कंपनी भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप में भी काम करती है। इसके ग्राहकों में कार निर्माता कंपनियाँ, उपभोक्ता सामान बनाने वाले, रक्षा विभाग और रेलवे जैसे बड़े संगठन शामिल हैं। ब्रिटेन में इसुजु, डेमलर ट्रक्स और डेनिस ईगल जैसी कंपनियाँ इसकी सेवाएँ लेती हैं।
नाम | टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड |
इंडस्ट्री | लॉजिस्टिक्स |
शुरुवात की तारीख | 1995 |
मुख्य लोग | रामचन्द्रन दिनेश (MD) |
मुख्यालय | चेन्नई, तमिलनाडु |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE :543965, NSE :TVSSCS |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹5,733 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹9,255 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹3,620 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹1,845 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
मालक | TVS Group |
वेबसाइट | tvsscs.com |
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड एक बड़ी कंपनी है जो सामान की आपूर्ति और ढुलाई (लॉजिस्टिक्स) का काम करती है। यह कंपनी दो मुख्य सेवाएं देती है – पहली, इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस (ISC), जिसमें सामान खरीदने से लेकर उसे गोदामों में रखने तक का पूरा काम शामिल है। दूसरी, नेटवर्क सॉल्यूशंस (NS), जो देश-विदेश में सामान पहुँचाने का काम संभालती है।
नेटवर्क सॉल्यूशंस के तहत, कंपनी जहाज, हवाई जहाज और ट्रक के जरिए सामान ढोने का काम करती है। साथ ही, यह जरुरत के हिसाब से तेजी से सामान पहुँचाने (फाइनल माइल डिलीवरी), स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई और मरम्मत जैसी सेवाएं भी देती है। इससे ग्राहकों को सही समय पर सामान मिल पाता है।
टीवीएस एससीएस कार, फैक्ट्री, रेलवे, बिजली और अस्पताल जैसे क्षेत्रों में काम करती है। यह अपने अनुभव और अच्छी सेवाओं से ग्राहकों की सप्लाई चेन को आसान और कारगर बनाती है। इस तरह, कंपनी उनके कारोबार को बेहतर बनाने में मदद करती है।
दिसंबर 2024 तक, TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस का शेयर होल्डिंग पैटर्न: रिटेल और अन्य 49.92%, प्रोमोटर 43.04%, अन्य घरेलू संस्थान 3.50%, विदेशी संस्थाएँ 3.31%, म्यूच्यूअल फंड्स 0.24%, टोटल 100%।
शेयरहोल्डर | शेयर होल्डिंग |
रिटेल और अन्य | 49.92 |
प्रोमोटर | 43.04 |
अन्य घरेलू संस्थान | 3.50 |
विदेशी संस्थाएँ (FIIs) | 3.31 |
म्यूच्यूअल फंड्स | 0.24 |
टोटल | 100% |
इंडिया होम लोन लिमिटेड| India Home Loan Ltd इंडिया होम लोन लिमिटेड कंपनी प्रोफाइल, इतिहास,… Read More
कैपिटल इंडिया फाइनेंस| Capital India Finance कैपिटल इंडिया फाइनेंस कंपनी प्रोफाइल, सर्विस, MD, नेटवर्थ, शेयर… Read More
रिलायंस होम फाइनेंस|Reliance Home Finance रिलायंस होम फाइनेंस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, CEO, नेटवर्थ, शेयर… Read More
स्टार हाउसिंग फाइनेंस| Star Housing Finance स्टार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, CEO, नेटवर्थ,… Read More
सीएसएल फाइनेंस | CSL Finance सीएसएल फाइनेंस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, MD, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग,… Read More
GIC Housing Finance| जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस GIC हाउसिंग फाइनेंस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, नेटवर्थ, शेयर… Read More
View Comments