टीवीएस होल्डिंग्स कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सहायक कंपनिया, सर्विस, चैयरमेन, मालिक, नेटवर्थ, और अधिक (TVS Holdings company details in hindi)
TVS Holdings Limited एक ऐसी भारतीय कंपनी है, जो सालो से ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी खास पहचान बना चुकी है और गाड़ियों के लिए जरूरी खास पुर्जों का निर्माण करती है। यह कंपनी देश के अग्रणी ऑटो समूहों में शामिल TVS ग्रुप से जुड़ी हुई है, जो देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल समूहों में गिना जाता है और कई दशक से इस क्षेत्र में सक्रिय है। TVS Holdings का मुख्य काम एल्यूमिनियम डाई-कास्टिंग तकनीक से पार्ट्स बनाना है, जो ऑटोमोबाइल के साथ-साथ अन्य उद्योगों में भी इस्तेमाल होते हैं। इसके उत्पादन केंद्र मुख्य रूप से तमिलनाडु में स्थित हैं, जहां आधुनिक मशीनों और कुशल तकनीशियनों की मदद से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाए जाते हैं।
नाम | टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड (TVS Holdings Ltd) |
इंडस्ट्री | ऑटो सहायक उपकरण |
शुरुवात की तारीख | 1962 |
मुख्य लोग | R. Gopalan (Chairman) |
मुख्यालय | चेन्नई, तमिलनाडु |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE :520056, NSE :TVSHLTD |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹22,561 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹40,282 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹54,181.21 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹6,992 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
मालक | TVS Group |
वेबसाइट | www.tvsholdings.com |
TVS Holdings Limited भारत की एक प्रमुख कंपनी है जो ऑटोमोबाइल से जुड़े पुर्जे (पार्ट्स) बनाती है। यह कंपनी न सिर्फ गाड़ियों के लिए जरूरी पुर्जे तैयार करती है, बल्कि फाइनेंस और दूसरी कई सेवाओं में भी काम करती है। भारत के ऑटो सेक्टर में इस कंपनी ने अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है।
टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड की शुरुआत साल 1962 में हुई थी। उस समय इसका नाम सुंदरम-क्लेटन लिमिटेड था और इसे यूनाइटेड किंगडम की कंपनी क्लेटन डेवंड्रे होल्डिंग्स पीएलसी के साथ मिलकर शुरू किया गया था। यह साझेदारी भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के विकास में एक अहम कदम साबित हुई।
टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड को साल 2023 में एक नई पहचान तब मिली, जब इसका विलय टीवीएस होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ हो गया। इसके बाद कंपनी को नया नाम मिला और इसने अपने विस्तार की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ना शुरू किया।
टीवीएस एमराल्ड हेवन रियल्टी लिमिटेड, चेन्नई में स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी है जो TVS ग्रुप का हिस्सा है। यह कंपनी TVS Holdings की सहायक इकाई के रूप में काम करती है और टिकाऊ, भरोसेमंद और समय पर पूरे होने वाले आवासीय प्रोजेक्ट्स बनाने में माहिर है। बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में इसके कई प्रोजेक्ट्स सक्रिय हैं। कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक मोबाइल ऐप भी शुरू किया है, जिससे वे घर से जुड़ी हर जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग कंपनी है, जो लोगों को आसान और भरोसेमंद लोन देती है। यह कंपनी 2012 में भारत आई थी और देश के 625 से ज्यादा शहरों में काम करती है। यहां लोग मोबाइल फोन, पर्सनल लोन, घर के सामान और डिजिटल क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं ले सकते हैं। साल 2024 में, PPF समूह ने अपनी भारत की शाखा TVS होल्डिंग्स को 80 मिलियन यूरो में बेच दी। अब TVS Holdings इस क्षेत्र में काम कर रही है और लोगों को बेहतर कर्ज़ देने की कोशिश कर रही है।
टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, टीवीएस होल्डिंग्स का हिस्सा है और इसका मुख्यालय चेन्नई में है। यह कंपनी हर साल लाखों दोपहिया और तीनपहिया गाड़ियां बनाती है। टीवीएस अपाचे, जुपिटर, स्कूटी ज़ेस्ट, वेगो और XL 100 इसके मशहूर मॉडल हैं। कंपनी ने बीएमडब्ल्यू के साथ मिलकर भी खास बाइक बनाई हैं। 2020 में टीवीएस ने ब्रिटेन की नॉर्टन मोटरसाइकिल कंपनी को खरीदकर अपनी ताकत बढ़ाई। इसके बड़े कारखाने होसुर, मैसूर, नालागढ़ और इंडोनेशिया में हैं।
मार्च 2025 में TVS Holdings के शेयरों का बंटवारा लगभग पहले जैसा ही रहा। प्रमोटरों का हिस्सा 74.45% पर टिका रहा, जबकि छोटे निवेशकों की भागीदारी थोड़ा घटकर 12.57% रही। म्यूचुअल फंड्स ने 8.43% हिस्सेदारी बनाए रखी। विदेशी संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 2.69% और घरेलू संस्थाओं का 1.85% हो गया। ये आंकड़े दिखाते हैं कि हालांकि मालिकाना ढांचे में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ, फिर भी कुछ निवेशकों ने अपनी पकड़ थोड़ी सी ढीली या मजबूत की है।
All values in % | Mar-25 | Dec-24 | Sep-24 |
Promoter | 74.45 | 74.45 | 74.45 |
Retail and other | 12.57 | 12.76 | 12.61 |
Mutual funds | 8.43 | 8.34 | 8.55 |
Foreign institution | 2.69 | 2.66 | 2.62 |
Other domestic institutions | 1.85 | 1.79 | 1.76 |
टीवीएस होल्डिंग्स क्या करती है?
TVS Holdings एक भारतीय कंपनी है जो गाड़ियों से जुड़े पुर्जे बनाती है और पैसों से जुड़ा काम करती है। यह अलग-अलग कंपनियों में पैसा लगाकर कमाई करती है।
टीवीएस का मालिक कौन है?
टीवीएस एक पारिवारिक कंपनी है, जिसकी शुरुआत टी.वी. सुंदरम अयंगर ने की थी। आज इसे उनके परिवार के सदस्य जैसे वेणु श्रीनिवासन और उनके बेटे सुंदरशन वेणु चला रहे हैं।
Infosys Limited| इन्फोसिस लिमिटेड इन्फोसिस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, फाउंडर, MD, मालिक, नेटवर्थ, सहायक कंपनिया,… Read More
Emami Group: इतिहास, उत्पाद एवं सहायक कंपनियों की पूरी जानकारी इमामी ग्रुप प्रोफाइल, इतिहास, सहायक… Read More
Patanjali Foods: Janiye Company Profile aur Uska Itihas पतंजलि फूड्स कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सहायक कंपनिया,… Read More
Top 10 companies in India: सबसे बड़ी कंपनियों की रैंकिंग, जिनमें दो प्राइवेट बैंक और… Read More
Company Secretary कैसे बनें? Company Secretary कंपनी का वह अधिकारी होता है जो सभी कानूनी… Read More
भारती हेक्साकॉम| Bharti Hexacom भारती हेक्साकॉम कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, IPO, चैयरमेन, मालिक, नेटवर्थ, और… Read More