जब बात आती है भारत की टॉप 10 आईटी कंपनियां कौन सी हैं, तो कुछ नाम बिना सोचे ही ज़ुबान पर आ जाते हैं – टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सबसे आगे, जो न सिर्फ भारत की बल्कि दुनिया की भी सबसे भरोसेमंद आईटी सर्विस कंपनियों में गिनी जाती है। इन्फोसिस लिमिटेड, जो क्लाइंट-सेंट्रिक सॉल्यूशंस और ग्लोबल इनोवेशन के लिए जानी जाती है, इस ने भारतीय टेक्नोलॉजी का झंडा विदेशों में लहराया है। वहीं HCL टेक्नोलॉजीज ने खुद को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का स्पेशलिस्ट साबित किया है। विप्रो लिमिटेड की पहचान उसके कस्टमर-फर्स्ट अप्रोच और मजबूत टेक्निकल बैकबोन से होती है, जबकि टेक महिंद्रा ने टेलिकॉम और एंटरप्राइज सॉल्यूशंस में अपनी अलग जगह बनाई है।
यही वो मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी वजह से भारत की टॉप 10 आईटी कंपनियां ग्लोबल मार्केट में मजबूती से खड़ी हैं और देश को टेक्नोलॉजी की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं।
Company Name | Establishment Year | Market Cap (Approx ₹ Cr) | Head Office |
Tata Consultancy Services (TCS) | 1968 | ₹11,02,486 Cr | Mumbai, Maharashtra |
Infosys Limited | 1981 | ₹6,56,482 Cr | Bengaluru, Karnataka |
Wipro Limited | 1945 | ₹2,54,160 Cr | Bengaluru, Karnataka |
Tech Mahindra | 1986 | ₹1,45,310 Cr | Pune, Maharashtra |
HCL Technologies | 1976 | ₹4,00,646 Cr | Noida, Uttar Pradesh |
LTI Mindtree Ltd | 1996 | ₹1,49,283 Cr | Mumbai, Maharashtra |
Oracle Financial Services Software Limited | 1990 | ₹74,549 Cr | Mumbai, Maharashtra |
Persistent Systems Ltd | 1990 | ₹81,050 Cr | Pune, Maharashtra |
Mphasis Ltd | 1998 | ₹51,426 Cr | Bengaluru, Karnataka |
Coforge Ltd | 1992 | ₹57,031 Cr | Noida, Uttar Pradesh |
टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज), जिसकी स्थापना अप्रैल 1968 में हुई थी, टाटा समूह की एक प्रमुख आईटी कंपनी है और इसका मुख्यालय मुंबई, भारत में स्थित है। वर्तमान में कंपनी के CEO के. कृतिवासन हैं। टीसीएस आईटी सेवाएं, कंसल्टिंग और डिजिटल सॉल्यूशंस जैसी सेवाएं देती है और बैंकिंग, बीमा, हेल्थकेयर, टेलीकॉम और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करती है। इसका वैश्विक नेटवर्क 150 से अधिक देशों में फैला है, और यह अपने अनुकूल कार्य वातावरण और कर्मचारियों के विकास के लिए जाना जाता है।
टीसीएस ने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड, सैप, सिस्को और एप्लाइड मटेरियल्स जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर आधुनिक तकनीकों जैसे क्लाउड, एनालिटिक्स, नेटवर्किंग और सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और समाधान क्षमता को मजबूत किया है।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | Tata Consultancy Services (TCS) |
शुरुवात की तारीख | 1968 |
मुख्य लोग | नटराजन चंद्रशेखरन (Chairman) |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:532540, NSE:TCS |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹11,02,486 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹2,59,286 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹1,32,788 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹95,771 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
इन्फोसिस लिमिटेड एक प्रमुख भारतीय आईटी कंपनी है, जिसकी शुरुआत जुलाई 1981 में पुणे से हुई थी, और इसका मुख्यालय अब बैंगलोर, कर्नाटका में है। इसके CEO और MD सलिल पारेख हैं। कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मेंटेनेंस और आईटी कंसल्टिंग जैसी सेवाएं देती है और बैंकिंग, बीमा, मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों के लिए तकनीकी समाधान तैयार करती है। इसकी सहायक कंपनी Infosys BPM आउटसोर्सिंग सेवाएं देती है, जैसे कस्टमर सपोर्ट और HR सॉल्यूशंस। इन्फोसिस क्लाउड टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिटिक्स, AI और डिजिटल एक्सपीरियंस में भी काम करती है। इसके अलावा, यह माइक्रोसॉफ्ट, सैप, एडोब, ऑरेकल और गूगल क्लाउड जैसी कंपनियों के साथ मिलकर आधुनिक तकनीकी समाधान विकसित कर रही है, जिससे ग्राहकों को बेहतर और स्मार्ट सर्विस मिल सके।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | Infosys Limited |
शुरुवात की तारीख | 1981 |
मुख्य लोग | Mr. Salil Parekh (MD & CEO) |
मुख्यालय | बेंगलुरु, कर्नाटक |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE :500209, NSE :INFY |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹6,56,482 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹1,66,590 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹1,48,903 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹96,203 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
विप्रो लिमिटेड एक जानी-मानी भारतीय आईटी कंपनी है, जिसकी स्थापना दिसंबर 1945 में हुई थी और इसका मुख्यालय बंगलूरू, कर्नाटका में है। इसके मौजूदा CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनी पल्लिया हैं। कंपनी आईटी सेवाएं, डिजिटल सॉल्यूशंस, बिजनेस कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग जैसी सेवाएं देती है। यह हेल्थकेयर, फाइनेंस, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करती है और 50 से ज्यादा देशों में अपनी मौजूदगी रखती है। विप्रो ने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड, सैप, ओरेकल और सिस्को जैसी बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर क्लाउड, ERP, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में समाधान विकसित किए हैं, जिससे यह अपने ग्राहकों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं दे पा रही है।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | Wipro Limited |
शुरुवात की तारीख | 1945 |
मुख्य लोग | रिशाद अज़ीम प्रेमजी (Chairman) |
मुख्यालय | बंगलूरू, कर्नाटका |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:507685, NSE:WIPRO |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹2,54,160 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹92,912 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹92,040.10 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹83,045 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
टेक महिंद्रा एक प्रमुख भारतीय आईटी कंपनी है, जिसकी शुरुआत 24 अक्टूबर 1986 को हुई थी और इसका मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में है। यह महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा है और इसके वर्तमान CEO और MD मोहित जोशी हैं। कंपनी खासतौर पर टेलीकम्युनिकेशन, आईटी सर्विसेज और BPO (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) में काम करती है। टेक महिंद्रा स्मार्ट सिटी, डिजिटल बैंकिंग, और हेल्थकेयर के लिए टेलीमेडिसिन जैसे आधुनिक प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है। इसके अलावा, यह टेलीकॉम नेटवर्क और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी सेवाओं में भी योगदान देती है। ब्रिटिश टेलीकॉम, AT&T, कोका-कोला, वोक्सवैगन और बैंक ऑफ अमेरिका जैसे बड़े ब्रांड इसके क्लाइंट हैं, जो इसकी तकनीकी क्षमता और भरोसे को साबित करते हैं।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | Tech Mahindra |
शुरुवात की तारीख | 1986 |
मुख्य लोग | आनंद महिंद्रा (Chairman) |
मुख्यालय | पुणे, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:532755, NSE:TECHM |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹1,45,310 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹53,844 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹36,181.30 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹27,792 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
HCL टेक्नोलॉजीज एक जानी-मानी भारतीय आईटी कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1976 में हुई थी और इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। इसके CEO और MD सी विजयकुमार हैं। कंपनी आईटी सेवाएं, डिजिटल सॉल्यूशंस और आउटसोर्सिंग में काम करती है और फाइनेंस, हेल्थ, एजुकेशन और रिटेल जैसे कई क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देती है। HCL दुनिया के 40 से ज्यादा देशों में काम कर रही है और नवाचार के लिए कई अवॉर्ड्स भी जीत चुकी है।
इसने हेल्थकेयर में स्मार्ट हेल्थ मैनेजमेंट सॉल्यूशंस और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल किया है। इसके बड़े क्लाइंट्स में एयरबस, नोकिया और एक्सॉनमोबिल शामिल हैं। HCL फाइनेंशियल सर्विसेज, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल वर्कप्लेस जैसे क्षेत्रों में भी अपने टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस से कंपनियों की मदद कर रही है।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | HCL Technologies Limited |
शुरुवात की तारीख | 1976 |
मुख्य लोग | रोशनी नादर मल्होत्रा (Chairman) |
मुख्यालय | नोएडा, उत्तर प्रदेश |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:532281, NSE:HCLTECH |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹4,00,646 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹1,19,540 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹52,503 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹69,673 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
LTIMindtree Ltd एक प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा और परामर्श कंपनी है, जिसकी स्थापना 23 दिसंबर 1996 को हुई थी। यह मुंबई में स्थित है और लार्सन एंड टुब्रो की सहायक कंपनी के रूप में कार्य कर रही है। कंपनी में 81,000 से अधिक पेशेवर काम करते हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैंकिंग, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, और विनिर्माण में सेवाएँ प्रदान करते हैं। LTI Mindtree डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में नवाचार को प्राथमिकता देती है, और इसकी वैश्विक उपस्थिति 30 से अधिक देशों में फैली हुई है, जो इसे अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन तकनीकी समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाती है।
कंपनी ने कई महत्वपूर्ण साझेदारियाँ भी स्थापित की हैं। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के साथ क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, SAP के साथ ERP समाधान, AWS (Amazon Web Services) के साथ डेटा एनालिटिक्स, गूगल क्लाउड के साथ मशीन लर्निंग, और एडोब के साथ ग्राहक अनुभव प्रबंधन शामिल हैं। ये सहयोग LTI Mindtree को तकनीकी क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने और ग्राहक की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करते हैं।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | LTIMindtree Ltd |
शुरुवात की तारीख | 1996 |
मुख्य लोग | एस. एन. सुब्रह्मण्यन (Chairman) |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:540005, NSE:LTIM |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹1,49,283 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹38,998 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹29,216.70 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹22,712 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड (OFSS) एक प्रमुख भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी है, जो वित्तीय सेवाओं के लिए विशेष समाधान प्रदान करती है। इसकी स्थापना 1990 में हुई थी और यह ओरेकल कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी है। इसका मुख्यालय मुंबई, भारत में है, और इसके CEO और MD मकरंद पाडलकर हैं। OFSS बैंकों, वित्तीय संस्थानों, और अन्य वित्तीय सेवा प्रदाताओं के लिए अनुप्रयोग और प्लेटफार्म विकसित करती है। इसका प्रमुख उत्पाद Oracle FLEXCUBE है, जो व्यापक बैंकिंग समाधान के रूप में जाना जाता है और यह 150 से अधिक देशों में उपयोग होता है।
OFSS की दो मुख्य व्यवसायिक धाराएँ हैं: उत्पाद प्रभाग और प्राइमसोर्सिंग। यह कंपनी खुदरा, कॉर्पोरेट, और निवेश बैंकिंग के साथ-साथ फंड, नकदी प्रबंधन, भुगतान, और परिसंपत्ति प्रबंधन जैसी सेवाएँ भी प्रदान करती है। इन सेवाओं के माध्यम से, OFSS वित्तीय क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान स्थापित कर रही है।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | Oracle Financial Services Software Ltd |
शुरुवात की तारीख | 1990 |
मुख्य लोग | श्रीधर श्रीनिवासन (Chairman) |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:532466, NSE:OFSS |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹74,549 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹7,151 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹8,328 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹8,362 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
Persistent Systems Ltd एक प्रमुख भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो सॉफ़्टवेयर विकास, डिजिटल सेवाएँ, और परामर्श में माहिर है। इसकी स्थापना 1990 में हुई थी और इसका मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में है। कंपनी के MD आनंद देशपांडे हैं। Persistent Systems स्वास्थ्य, वित्त, और दूरसंचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करती है और क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नवीनतम तकनीकों का उपयोग करती है। यह 14 से अधिक देशों में फैली हुई है और अपने ग्राहकों के लिए कस्टम सॉफ़्टवेयर समाधान बनाने में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी ने कई महत्वपूर्ण साझेदारियाँ स्थापित की हैं, जो उसे वैश्विक स्तर पर तकनीकी समाधान प्रदान करने में सहायता करती हैं।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | Persistent Systems Ltd |
शुरुवात की तारीख | 1990 |
मुख्य लोग | डॉ. आनंद देशपांडे (Chairman) |
मुख्यालय | पुणे, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:533179, NSE:PERSISTENT |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹81,050 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹12,077 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹8,005.06 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹6,319 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
Mphasis Ltd एक प्रमुख भारतीय आईटी सेवा कंपनी है, जो तकनीकी और व्यावसायिक प्रक्रियाओं के लिए विशेष सेवाएँ प्रदान करती है। इसकी स्थापना 1998 में हुई और इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटका में स्थित है। Mphasis डिजिटल परिवर्तन, क्लाउड कंप्यूटिंग, और डेटा एनालिटिक्स में गहरी विशेषज्ञता रखती है, और यह वित्तीय सेवाएँ, स्वास्थ्य देखभाल, और ई-कॉमर्स जैसे विविध क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही है।
कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कस्टम सॉफ़्टवेयर समाधान और प्रबंधन सेवाएँ प्रदान करती है, जो 20 से अधिक देशों में फैली हुई हैं। इसके साथ ही, Mphasis बुनियादी ढांचा प्रौद्योगिकी, एप्लिकेशन आउटसोर्सिंग, विकास, और प्रबंधन सेवाएँ भी उपलब्ध कराती है। 2019 में, इसे भारतीय आईटी कंपनियों में सातवाँ और फॉर्च्यून इंडिया 500 में 189वाँ स्थान प्राप्त हुआ, जो इसके क्षेत्र में मान्यता को दर्शाता है।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | Mphasis Limited |
शुरुवात की तारीख | 1998 |
मुख्य लोग | Jan Kathleen Hier (Chairman) |
मुख्यालय | बेंगलुरु, कर्नाटक |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:526299, NSE:MPHASIS |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹51,426 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹14,485 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹8,246.63 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹9,628 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
Coforge Ltd एक प्रमुख भारतीय आईटी सेवा कंपनी है, जो डिजिटल समाधान, क्लाउड सेवाएँ, और व्यवसायिक प्रक्रियाओं में विशेषज्ञता रखती है। इसकी स्थापना 1992 में हुई और इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। Coforge वित्त, बीमा, स्वास्थ्य देखभाल, और यात्रा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। कंपनी कस्टम सॉफ़्टवेयर विकास, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाएँ प्रदान करती है। Coforge का वैश्विक स्तर पर एक व्यापक नेटवर्क है, जिससे यह कई देशों में प्रभावी ढंग से कार्य करती है और तकनीकी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाती है।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | Coforge Limited |
शुरुवात की तारीख | 1992 |
मुख्य लोग | सुधीर सिंह (CEO) |
मुख्यालय | नोएडा, उत्तर प्रदेश |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:532541, NSE:532541 |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹57,031 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹9,240 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹7,376.10 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹3,727 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
2025 में IT सेक्टर में पैसा लगाना एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है क्योंकि यह क्षेत्र लगातार नई तकनीकों और सेवाओं के साथ विकसित हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, और साइबर सुरक्षा जैसी टेक्नोलॉजीज की बढ़ती मांग से IT कंपनियों को फायदा हो रहा है। भारत की IT कंपनियां न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी अपने व्यवसाय को तेजी से बढ़ा रही हैं, जिससे उनके कारोबार और मुनाफे में लगातार इजाफा हो रहा है। इस तेजी से आगे बढ़ते क्षेत्र में निवेश करना उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो तकनीकी विकास और डिजिटल बदलाव में विश्वास रखते हैं।
फिर भी, निवेश करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। दुनिया भर की आर्थिक स्थिति, मुद्रा के उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की अनिश्चितता IT कंपनियों के नतीजों को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, नई तकनीकों के कारण कुछ पारंपरिक कामकाज ऑटोमेशन से बदल रहे हैं, जो कंपनियों के खर्चों और कर्मचारियों पर असर डाल सकता है। बड़े और स्थिर IT कंपनियों की तुलना में छोटे या मध्यम आकार की कंपनियां अधिक जोखिम भरी हो सकती हैं, लेकिन उनमें तेजी से बढ़ने की संभावना भी अधिक होती है। इसलिए 2025 में IT सेक्टर में निवेश करने से पहले कंपनी के वित्तीय हालात और बाजार के रुझान को समझना बहुत जरूरी होगा।
भारत में सूचीबद्ध आईटी कंपनियां देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। ये कंपनियाँ न केवल सॉफ्टवेयर सेवाओं और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती हैं, बल्कि शेयर बाजार में भी स्थिर और प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही हैं। अपने मजबूत बिज़नेस मॉडल, तकनीकी दक्षता और पारदर्शी नीतियों के चलते ये आईटी कंपनियाँ निवेशकों के बीच भरोसे का प्रतीक बन चुकी हैं।
Company Name | CMP (₹) | P/E Ratio | Market Cap (₹ Cr) |
Tata Consultancy Services (TCS) | 3,039.90 | 22.37 | ₹11,02,486 Cr |
Infosys Limited | 1,424.60 | 21.91 | ₹6,56,482 Cr |
Wipro Limited | 239.95 | 18.88 | ₹2,54,160 Cr |
Tech Mahindra | 1,482.20 | 32.00 | ₹1,45,310 Cr |
HCL Technologies | 1,476.50 | 23.60 | ₹4,00,646 Cr |
LTI Mindtree Ltd | 5,015.00 | 31.63 | ₹1,49,283 Cr |
Oracle Financial Services Software Limited | 8,433.50 | 31.00 | ₹74,549 Cr |
Persistent Systems Ltd | 5,101.50 | 53.37 | ₹81,050 Cr |
Mphasis Ltd | 2,694.30 | 29.57 | ₹51,426 Cr |
Coforge Ltd | 1,607.30 | 56.90 | ₹57,031 Cr |
भारत की टॉप 10 आईटी कंपनियां आज सिर्फ सॉफ्टवेयर सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये कंपनियां देश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार बन चुकी हैं। इनकी सफलता यह दर्शाती है कि कैसे भारतीय प्रतिभा और नवाचार मिलकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। आने वाले वर्षों में, जब टेक्नोलॉजी लगातार बदलती रहेगी, तब भी भारत की टॉप 10 आईटी कंपनियां इस परिवर्तन की दिशा तय करने वाली ताकत बनकर उभरेंगी। यह न केवल भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि विश्व में उसकी तकनीकी पहचान को और भी मज़बूत करेगा।
डीमैट अकाउंट क्या है?, कैसे काम करता है, इसके प्रकार, फायदे और Demat Account Meaning… Read More
मनबा फाइनेंस| Manba Finance मनबा फाइनेंस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, CEO, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग, क्रेडिट… Read More
SIL इंवेस्टमेंट्स|SIL Investments SIL इंवेस्टमेंट्स कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, CEO, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग, डिविडेंड, और… Read More
Murugappa Group Ki Puri Jankari – History, Subsidiaries Aur Bahut Kuch मुरुगप्पा समूह प्रोफाइल, सहायक… Read More
मंगल क्रेडिट एंड फिनकॉर्प|Mangal Credit And Fincorp मंगल क्रेडिट एंड फिनकॉर्प कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस,… Read More
ITC Company Profile, History, and Key Services Explained in Hindi ITC कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, प्रोडक्ट,… Read More