भारत की टॉप 10 ऑटोमोबाइल कंपनियां: कौन सी कंपनी है सबसे आगे?
भारत की टॉप 10 ऑटोमोबाइल कंपनियां अब सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में भी अपनी पहचान बना रही हैं। ये कंपनियां ना सिर्फ कारें और बाइक बनाती हैं, बल्कि अब इन्होंने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर भी काम करना शुरू कर दिया है। टाटा मोटर्स, जो भारत में अपनी गाड़ियों के लिए काफी प्रसिद्ध है, अब नेक्सन और हैरियर जैसे मॉडल्स के साथ साथ इलेक्ट्रिक कारों का भी निर्माण कर रही है। मारुति सुजुकी, जो हमेशा से भारत की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी रही है, अब नए जमाने की गाड़ियों में भी आगे बढ़ रही है और इलेक्ट्रिक वाहनों में भी कदम रख चुकी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा, जो एसयूवी और ट्रैक्टरों के लिए मशहूर है, अब इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने के लिए काम कर रही है। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प, जो बाइक बनाने में सबसे बड़ी कंपनी है, अब अपनी बाइक में स्मार्ट फीचर्स और नई तकनीक जोड़ रही है। इन कंपनियों का सबसे खास पहलू यह है कि ये ना सिर्फ आधुनिक गाड़ियाँ बना रही हैं, बल्कि पर्यावरण का भी ध्यान रख रही हैं। यदि आप भी नई गाड़ी लेने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो भारत की टॉप 10 ऑटोमोबाइल कंपनियां की जानकारी आपके लिए बहुत काम आ सकती है।
मार्केट कैप के हिसाब से भारत की टॉप 10 ऑटोमोबाइल कंपनियां (Top 10 Automobile Companies in India by Market Cap)
Company Name | Establishment Year | Market Cap (Approx) | Headquarters |
Maruti Suzuki India | 1982 | ₹3,90,427Cr | Gurugram, Haryana |
Mahindra & Mahindra | 1945 | ₹3,78,014Cr | Mumbai, Maharashtra |
Tata Motors Limited | 1945 | ₹2,63,750Cr | Mumbai, Maharashtra |
Bajaj Auto | 1945 | ₹2,50,261Cr | Pune, Maharashtra |
Hyundai motor | 1996 | ₹1,52,932Cr | Gurgaon, Haryana |
Eicher Motors Limited | 1982 | ₹1,47,955Cr | Gurgaon, Haryana |
TVS Motor Company | 1978 | ₹1,33,070Cr | Chennai, Tamil Nadu |
Samvardhana Motherson | 1986 | ₹1,04,383Cr | Noida, Uttar Pradesh |
Bosch Limited | 1886 | ₹95,894Cr | Bengaluru, Karnataka |
Hero MotoCorp | 1984 | ₹86,783Cr | New Delhi |
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India)
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी और भरोसेमंद कार निर्माता कंपनी है, जिसकी स्थापना 1982 में भारत सरकार और सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के बीच संयुक्त उद्यम के रूप में हुई थी। कंपनी का मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में है और यह भारत के पैसेंजर कार बाजार में 40% से अधिक हिस्सेदारी के साथ अग्रणी स्थान पर है। मारुति 800, स्विफ्ट, बलेनो और डिज़ायर जैसे इसके लोकप्रिय मॉडल्स ने हर वर्ग के ग्राहकों का विश्वास जीता है। हरियाणा और गुजरात में मौजूद इसके उत्पादन संयंत्रों की सालाना क्षमता 23.5 लाख यूनिट है।
कंपनी ने टोयोटा के साथ वैश्विक साझेदारी कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी उपस्थिति मजबूत की है। पेट्रोल और डीजल वाहनों के साथ-साथ अब यह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों पर भी ध्यान दे रही है। ग्राहक-केंद्रित सोच, व्यापक सर्विस नेटवर्क और तकनीक में निरंतर निवेश के चलते मारुति सुजुकी आज भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में एक मजबूत और विश्वसनीय नाम बन चुकी है।
नाम | मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड |
शुरुवात की तारीख | 1982 |
मुख्य लोग | Hisashi Takeuchi (MD & CEO) |
मुख्यालय | गुरुग्राम, हरियाणा |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:532500, NSE:MARUTI |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹3,90,427 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹1,45,952 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹1,31,971.80 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹85,636 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra)
महिंद्रा एंड महिंद्रा एक बड़ी भारतीय कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1945 में हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह कंपनी खासकर ट्रैक्टर, एसयूवी जैसे महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो, खेती के औजार और फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले सामान बनाती है। महिंद्रा हमेशा नई तकनीक अपनाती है और अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझकर अच्छी चीजें बनाने की कोशिश करती है। यह कंपनी अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी अपने उत्पाद भेजती है। साथ ही, महिंद्रा बिजली से चलने वाली गाड़ियों पर भी काम कर रही है ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके।
साल 2024 में महिंद्रा ने बड़ा मुकाम हासिल किया, जब यह भारत की दूसरी सबसे कीमती कार कंपनी बनी और टाटा मोटर्स को पीछे छोड़ दिया। कंपनी के शेयर की कीमत भी 77% बढ़ी, जो बाजार के दूसरे बड़े खिलाड़ियों से बेहतर था।
नाम | महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड |
शुरुवात की तारीख | 1945 |
मुख्य लोग | Dr. Anish Shah (MD) |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:500520, NSE:M&M |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹3,78,014 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹1,41,255 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹2,77,586.27 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹77,509 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
टाटा मोटर्स (TATA Motors)
टाटा मोटर्स लिमिटेड, जो टाटा समूह का एक अहम हिस्सा है, इसकी की शुरुआत 1945 में टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी (टेल्को) के रूप में हुई थी। मुंबई, महाराष्ट्र में मुख्यालय वाली इस कंपनी ने रतन टाटा के नेतृत्व में बड़े बदलाव देखे और समय के साथ खुद को लगातार बेहतर बनाया। साल 1998 में टाटा मोटर्स ने इंडिका हैचबैक के ज़रिए यात्री गाड़ियों के बाजार में कदम रखा। शुरू में कुछ मुश्किलें जरूर आईं, लेकिन कंपनी ने हिम्मत नहीं हारी और आगे चलकर जगुआर और लैंड रोवर जैसे इंटरनेशनल ब्रांडों को भी खरीदा।
टाटा मोटर्स आज कार, बस, ट्रक और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का निर्माण करती है और 2024 में कंपनी ने 42 लाख गाड़ियों की सबसे ज़्यादा सालाना बिक्री का रिकॉर्ड बनाया। आज यह न सिर्फ भारत की सबसे भरोसेमंद ऑटो कंपनियों में से एक है, बल्कि दुनियाभर में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।
नाम | टाटा मोटर्स लिमिटेड |
शुरुवात की तारीख | 1945 |
मुख्य लोग | Mr. Guenter Butschek (MD) |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:500570, NSE:TATAMOTORS |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹2,63,750 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹4,46,861 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹3,78,642 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹1,22,754 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
बजाज ऑटो (Bajaj Auto)
बजाज ऑटो की शुरुआत 1945 में जमनालाल बजाज ने की थी। ये कंपनी पुणे में है और भारत की बड़ी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनियों में से एक है। बजाज की मोटरसाइकिलें जैसे पल्सर, अवेंजर और डोमिनर सबको अच्छी लगती हैं। इसके साथ ऑटो रिक्शा भी बनाती है, जो लोगों की रोज की जरूरत बन चुके हैं।
बजाज ऑटो के वाहन सिर्फ भारत में नहीं बल्कि 70 से ज्यादा देशों में चलते हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने एक नई बाइक बनाई है, जिसका नाम फ्रीडम 125 है। ये बाइक पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलती है, जिससे ईंधन की बचत करीब आधी हो जाती है। इसे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में भी दिखाया गया था। साथ ही कंपनी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी काम कर रही है ताकि पर्यावरण को साफ रखा जा सके।
नाम | बजाज ऑटो लिमिटेड |
शुरुवात की तारीख | 1945 |
मुख्य लोग | Mr. Rajivnayan Bajaj (MD) |
मुख्यालय | पुणे, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:532977, NSE:BAJAJ-AUTO |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹2,50,261 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹46,306 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹39,343.69 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹28,962 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
ह्युंडई मोटर इंडिया (Hyundai motor)
ह्युंडई मोटर इंडिया ने साल 1996 में भारत में अपने सफर की शुरुआत की थी और आज यह देश की भरोसेमंद कार कंपनियों में गिनी जाती है। गुड़गांव, हरियाणा में स्थित इसका मुख्यालय पूरे भारत में संचालन की जिम्मेदारी संभालता है। कंपनी ने भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसी गाड़ियाँ पेश की हैं जो स्टाइल, आराम और तकनीक के मेल का बढ़िया उदाहरण हैं।
क्रेटा, वेन्यू और i20 जैसे मॉडल आम लोगों से लेकर युवाओं तक में खासे लोकप्रिय हैं। 2024 कंपनी के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस साल ह्युंडई ने 10 करोड़ गाड़ियाँ बनाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। साथ ही, कंपनी ने अपनी सालगिरह पर विरासत से जुड़ी खास प्रदर्शनी लगाई, एलए ऑटो शो में नए मॉडल पेश किए और टोयोटा गज़ू रेसिंग के साथ मिलकर एक खास मोटरस्पोर्ट इवेंट का आयोजन भी किया। ह्युंडई ने सिर्फ गाड़ियाँ ही नहीं दीं, बल्कि लोगों के भरोसे को भी सड़क पर उतारा है।
नाम | ह्युंडई मोटर इंडिया |
शुरुवात की तारीख | 1996 |
मुख्य लोग | Mr. Unsoo Kim (MD) |
मुख्यालय | गुड़गांव, हरियाणा |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:544274, NSE:HYUNDAI |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹1,52,932 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹71,302 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹30,097.36 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹10,666 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
आयशर मोटर्स (Eicher Motors)
आयशर मोटर्स लिमिटेड की शुरुआत 1982 में हुई थी। इसका मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में है। ये कंपनी रॉयल एनफील्ड नाम की मशहूर मोटरसाइकिलें बनाती है, जैसे क्लासिक 350, इंटरसेप्टर 650 और हिमालयन। इसके अलावा, आयशर छोटे ट्रक और बस भी बनाती है, जो व्यापार और सफर के काम आते हैं। भारत में कंपनी की अच्छी पकड़ है और अब ये विदेशों में भी अपने वाहन भेज रही है। हाल ही में आयशर ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल शो में अपना पहला इलेक्ट्रिक ट्रक दिखाया। इस ट्रक की डिलीवरी 2025 की शुरुआत में शुरू होगी। बाद में कंपनी सीएनजी और साफ-सुथरे डीजल वाले ट्रक भी बाजार में लाने वाली है।
नाम | आयशर मोटर्स लिमिटेड |
शुरुवात की तारीख | 1982 |
मुख्य लोग | Mr. Siddhartha Lal (MD) |
मुख्यालय | गुड़गांव, हरियाणा |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:505200, NSE:EICHERMOT |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹1,47,955 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹17,612 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹27,174.41 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹18,046 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor)
टीवीएस मोटर कंपनी की शुरुआत 1978 में टी.वी. सुंदरम अयंगर ने की थी। यह टीवीएस ग्रुप की एक बड़ी कंपनी है जिसका मुख्यालय चेन्नई में है। कंपनी मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड बनाती है। इसके मशहूर मॉडल हैं अपाचे, जुपिटर और टीवीएस किंग। टीवीएस का देश में अच्छा नाम है और ये अपनी गाड़ियाँ 60 से ज्यादा देशों में भेजती है। साल 2024 में टीवीएस ने मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए मोटोसोल फेस्टिवल का चौथा बड़ा आयोजन किया, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।
नाम | टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड |
शुरुवात की तारीख | 1978 |
मुख्य लोग | Mr. Sudarshan Venu (MD) |
मुख्यालय | चेन्नई, तमिलनाडु |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:532343, NSE:TVSMOTOR |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹1,33,070 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹39,251 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹47,936.91 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹7,511 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson)
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड एक बड़ी कंपनी है जो गाड़ियों के पार्ट्स बनाती है। इसकी शुरुआत 1986 में हुई थी और इसका ऑफिस नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। ये कंपनी खासतौर पर कार और बाइक के लिए वायरिंग हार्नेस, मिरर और दूसरे इलेक्ट्रिकल पार्ट्स बनाती है। इसके अलावा, कंपनी कुछ और कामों में भी लगी हुई है। मॉथरसन के फैक्ट्री 25 से ज्यादा देशों में हैं, जहां से ये अपना सामान दुनिया भर भेजती है। कंपनी ने होंडा मोटर के साथ मिलकर याचियो इंडस्ट्री में 81 फीसदी हिस्सा भी लिया है, जिससे उसकी ताकत और बढ़ गई है।
नाम | संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड |
शुरुवात की तारीख | 1986 |
मुख्य लोग | Vivek Chaand Sehgal (Chairman) |
मुख्यालय | नोएडा, उत्तर प्रदेश |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:517334, NSE:MOTHERSON |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹1,04,383 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹98,879 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹85,021.70 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹28,216 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
बॉश लिमिटेड (Bosch Limited)
बॉश लिमिटेड की शुरुआत 1886 में जर्मनी में रॉबर्ट बॉश ने की थी। ये कंपनी तकनीक और सेवाओं में बहुत आगे है। भारत में ये 1922 से काम कर रही है। बॉश के बड़े फैक्ट्री और रिसर्च सेंटर बेंगलुरु, नासिक और आगरा में हैं। ये कंपनी गाड़ियों के इंजन संभालने वाले सिस्टम बनाती है। साथ ही, घरों के लिए रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे सामान भी देती है। बॉश बिजली बचाने वाली तकनीक भी बनाती है ताकि बिजली कम लगे।
नाम | बॉश लिमिटेड |
शुरुवात की तारीख | 1886 |
मुख्य लोग | Mr. Guruprasad Mudlapur (MD) |
मुख्यालय | बेंगलुरु, कर्नाटक |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:500530, NSE:BOSCHLTD |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹95,894 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹17,450 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹17,348.50 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹12,057 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp)
हीरो मोटोकॉर्प की शुरुआत 1984 में ब्रिजमोहन लाल मुंजाल ने की थी। यह भारत की बड़ी कंपनी है जो मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाती है। इसका ऑफिस नई दिल्ली में है। कंपनी के पास सात बड़े फैक्ट्री हैं और ये करीब 100 देशों में अपना सामान भेजती है। 1985 में हीरो ने CD100 मोटरसाइकिल लाई, जिसने बाइक चलाने वालों के लिए नया रास्ता खोला।
2024 में कंपनी ने कई खास कार्यक्रम किए, जैसे EICMA में नए मॉडल दिखाना, हीरो वर्ल्ड इवेंट और डेसाफियो रूटा 40 रैली। इस साल कंपनी ने अपनी 40वीं सालगिरह भी मनाई और साथ ही स्प्लेंडर प्लस एक्स-टेक 2.0 और स्प्लेंडर एक्स-टेक डिस्क जैसे नए मॉडल भी लांच किए। हीरो अब इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की तरफ भी बढ़ रही है और उनकी बाइक अब मोबाइल से जुड़ सकती हैं, जिससे चलाना आसान हो गया है।
नाम | हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड |
शुरुवात की तारीख | 1984 |
मुख्य लोग | Mr. Pawan Munjal (MD) |
मुख्यालय | नई दिल्ली |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE:500182, NSE:HEROMOTOCO |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹86,783 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹38,643 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹28,390.32 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹17,835 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
भारत में सर्वश्रेष्ठ ऑटोमोबाइल कंपनी (Best Automobile company in india)
भारत में सर्वश्रेष्ठ ऑटोमोबाइल कंपनी बनने के लिए कंपनियाँ लगातार अपनी गाड़ियों को बेहतर और आधुनिक बना रही हैं। मारुति सुजुकी अपनी किफायती और भरोसेमंद गाड़ियों के लिए जानी जाती है, जैसे स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर। टाटा मोटर्स ने नेक्सन, टियागो और हैरियर जैसे मॉडल्स से भारतीय बाजार में अपनी अच्छी पहचान बनाई है और अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर भी बढ़ रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी एसयूवी और ट्रैक्टरों के लिए मशहूर है, और अब इलेक्ट्रिक कारों की दिशा में भी काम कर रही है।
इसके अलावा, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो जैसे ब्रांड्स अपनी बाइक और स्कूटर को स्मार्ट फीचर्स और नई तकनीक के साथ अपडेट कर रहे हैं। इन कंपनियों का ध्यान सिर्फ बेहतरीन वाहनों के निर्माण पर नहीं, बल्कि पर्यावरण और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने पर भी है। यदि आप अपने वाहन चयन में समझदारी दिखाना चाहते हैं या बेहतर विकल्प की तलाश में हैं, तो ये भारत में सर्वश्रेष्ठ ऑटोमोबाइल कंपनी आपकी मदद कर सकती हैं।
Top 10 Automobile stocks in India
Company Name | CMP (₹) | P/E Ratio | Market Cap (₹ Cr) |
Maruti Suzuki India | 12,331.00 | 26.73 | ₹3,90,427Cr |
Mahindra & Mahindra | 2,997.80 | 28.83 | ₹3,78,014Cr |
Tata Motors Limited | 717.95 | 9.50 | ₹2,63,750Cr |
Bajaj Auto | 8,849.00 | 32.80 | ₹2,50,261Cr |
Hyundai motor | 1,883.00 | 27.10 | ₹1,52,932Cr |
Eicher Motors Limited | 5,328.50 | 30.86 | ₹1,47,955Cr |
TVS Motor Company | 2,817.80 | 59.52 | ₹1,33,070Cr |
Samvardhana Motherson | 151.00 | 25.38 | ₹1,04,383Cr |
Bosch Limited | 31,640.00 | 46.28 | ₹95,894Cr |
Hero MotoCorp | 4,384.00 | 19.94 | ₹86,783Cr |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी कौन सी है?
भारत में सबसे ज़्यादा गाड़ियाँ बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी है। साल 2024 में इस कंपनी ने सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी पाई और देश की सबसे बड़ी गाड़ी बनाने वाली कंपनी बनी रही।
भारत में सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल प्लांट कौन सा है?
हरियाणा के खरखोदा में बना मारुति सुजुकी का नया प्लांट भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल कारखाना माना जाता है। यह प्लांट करीब 800 एकड़ ज़मीन पर फैला है और हर साल लगभग दस लाख गाड़ियाँ बनाने की ताकत रखता है।