पूनावाला फिनकॉर्प कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, CEO, मालिक, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग और अधिक (Poonawalla Fincorp company details in hindi)
Poonawalla Fincorp एक लिस्टेड नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जो बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध है। इसका रजिस्ट्रर्ड कार्यालय पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। कंपनी आरबीआई द्वारा विनियमित है और इसका मुख्य फोकस उपभोक्ताओं को पर्सनल, बिजनेस और प्रोफेशनल लोन जैसी खुदरा ऋण सेवाएं प्रदान करना है।
नाम | पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp) |
इंडस्ट्री | NBFC |
शुरुवात की तारीख | 1978 |
मुख्य लोग | अरविन्द कपिल (MD & CEO) |
मुख्यालय | पुणे महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE :524000, NSE :POONAWALLA |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹32,324 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹3,147 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹34,979.26 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹8,167 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
वेबसाइट | www.poonawallafincorp.com |
पूनावाला फिनकॉर्प लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, जिसका मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। इसकी स्थापना 1978 में “मैग्मा लीजिंग लिमिटेड” के नाम से हुई थी। 2021 में इसे पूनावाला समूह ने अधिग्रहित किया और इसके बाद इसका नाम बदलकर पूनावाला फिनकॉर्प लिमिटेड रखा गया। यह कंपनी भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा विनियमित है।
कंपनी मुख्य रूप से खुदरा ऋण उत्पादों पर केंद्रित है। इसके अंतर्गत यह पर्सनल लोन, व्यवसायिक लोन, प्रोफेशनल लोन, प्री-ओन्ड कार लोन और मशीनरी लोन जैसी सेवाएं देती है। पूनावाला फिनकॉर्प देशभर में अपनी शाखाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है।
जब अचानक पैसे की ज़रूरत पड़ती है, तो पूनावाला फिनकॉर्प का इंस्टेंट लोन आपके लिए सबसे अच्छा समाधान होता है। यहाँ आवेदन करना बहुत ही आसान है और ज्यादा कागजी काम नहीं करना पड़ता। आपका लोन जल्दी मंजूर हो जाता है और पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है, ताकि आप बिना देर किए अपनी ज़रूरी जरूरतें पूरी कर सकें।
अपने जीवन की बड़ी या छोटी जरूरतों के लिए पूनावाला फिनकॉर्प पर्सनल लोन एक भरोसेमंद विकल्प है। यहाँ आपको ₹1 लाख से लेकर ₹30 लाख तक का लोन मिलता है, वह भी बिना किसी जटिल गारंटी या सिक्योरिटी के। आसान ईएमआई विकल्प और पारदर्शी नियमों के साथ, यह लोन आपकी वित्तीय योजनाओं को पूरा करने में मददगार साबित होता है।
मार्च 2025 में Poonawalla Fincorp में प्रमोटरों की हिस्सेदारी बढ़कर 62.53% पहुंच गई, जो कंपनी पर उनकी पकड़ को दर्शाती है। खुदरा और अन्य छोटे निवेशकों की भागीदारी घटकर 16.37% रह गई, जो पिछली तिमाहियों की तुलना में गिरावट दर्शाती है। विदेशी संस्थानों ने कंपनी में अपनी रुचि बढ़ाई है, और अब उनकी हिस्सेदारी 9.98% हो गई है। इसी दौरान, अन्य घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी निवेश में इजाफा किया, जिससे उनकी हिस्सेदारी 6.83% पर पहुंची। म्यूचुअल फंड्स की भागीदारी में गिरावट दर्ज की गई, जो अब 4.29% पर आ गई है। इन बदलावों से यह साफ है कि संस्थागत निवेशकों का भरोसा कायम है, जबकि व्यक्तिगत निवेशक थोड़ा पीछे हटे हैं।
All values in % | Mar-25 | Dec-24 | Sep-24 |
Promoter | 62.53 | 62.36 | 61.87 |
Retail and other | 16.37 | 17.64 | 19.79 |
Foreign institution | 9.98 | 8.19 | 7.72 |
Other domestic institutions | 6.83 | 6.08 | 6.00 |
Mutual funds | 4.29 | 5.73 | 4.61 |
हर समझदार निवेशक उम्मीद करता है कि उसका निवेश न सिर्फ बढ़े, बल्कि समय-समय पर रिटर्न भी मिले। Poonawalla Fincorp ने इस भरोसे को कायम रखते हुए अपने शेयरधारकों को लगातार डिविडेंड देकर भरोसे का प्रतीक बन गया है। चाहे अंतरिम हो या अंतिम डिविडेंड, कंपनी ने लाभ का हिस्सा बांटने में पीछे नहीं हटकर निवेशकों की उम्मीदों को मज़बूती दी है।
📅 घोषणा की तारीख (Announcement Date) | 📆 Ex-Dividend Date | 🏷️ प्रकार (Type) | 💰 डिविडेंड (रु.) |
18 जनवरी, 2024 | 31 जनवरी, 2024 | अंतरिम (Interim) | ₹2.00 |
26 अप्रैल, 2023 | 18 जुलाई, 2023 | अंतिम (Final) | ₹2.00 |
12 मई, 2022 | 21 जुलाई, 2022 | अंतिम (Final) | ₹0.40 |
15 मई, 2019 | 24 जुलाई, 2019 | अंतिम (Final) | ₹0.80 |
09 मई, 2018 | 25 जुलाई, 2018 | अंतिम (Final) | ₹0.80 |
07 जुलाई, 2017 | 25 जुलाई, 2017 | अंतिम (Final) | ₹0.80 |
13 मई, 2016 | 27 जुलाई, 2016 | अंतिम (Final) | ₹0.80 |
08 मई, 2015 | 23 जुलाई, 2015 | अंतिम (Final) | ₹0.80 |
07 मई, 2014 | 23 जुलाई, 2014 | अंतिम (Final) | ₹0.80 |
पूनावाला फिनकॉर्प क्या काम करता है?
पूनावाला फिनकॉर्प एक ऐसी कंपनी है जो व्यक्तिगत और व्यवसायिक जरूरतों के लिए सरल और भरोसेमंद लोन उपलब्ध कराती है। इसका उद्देश्य है लोगों को जल्दी और आसानी से वित्तीय मदद पहुंचाना।
पूनावाला फिनकॉर्प का मालिक कौन है?
पूनावाला फिनकॉर्प के मालिक और चेयरमैन अदार पूनावाला हैं। उन्होंने 2021 में कंपनी की प्रमुख हिस्सेदारी खरीदी और इसके बाद कंपनी का नाम बदलकर पूनावाला फिनकॉर्प रखा गया।
Piramal Enterprises| पिरामल एंटरप्राइजेज पिरामल एंटरप्राइजेज कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, MD, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग, और… Read More
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस|PNB Housing Finance पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, चैयरमेन, शेयर होल्डिंग,… Read More
पीसी ज्वैलर|PC Jeweller पीसी ज्वैलर कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, MD, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग, पुरस्कार और… Read More
SBI Card कंपनी प्रोफाइल से लेकर नेटवर्थ तक – जानिए हर जरूरी जानकारी SBI कार्ड… Read More
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन|Tata Investment Corporation Ltd टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, चैयरमेन, मालिक,… Read More
CRISIL लिमिटेड: कंपनी प्रोफाइल और इतिहास की पूरी जानकारी क्रिसिल लिमिटेड कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस,… Read More