आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, 2015 में स्थापित, एक प्रमुख निजी क्षेत्र का बैंक है जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। दिसंबर 2018 में बैंक का विलय पूरा हुआ और इसके बाद इसका नाम बदलकर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक रखा गया। यह बैंक बचत खाते, लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी सेवाएं प्रदान करता है, और अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की डिजिटल बैंकिंग सेवाएं देने का प्रयास करता है।
नाम | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) |
इंडस्ट्री | बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं |
शुरुवात की तारीख | 2015 |
मुख्य लोग | वी. वैद्यनाथन (MD & CEO) |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE :539437, NSE :IDFCFIRSTB |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹46,025 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹36,257 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹2,96,210 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹32,274 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
वेबसाइट | idfcfirstbank.com |
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की शुरुआत साल 1997 में हुई थी। उस वक्त इसे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के मकसद से स्थापित किया गया था। धीरे-धीरे इसने अपने काम का दायरा बढ़ाया और एसेट मैनेजमेंट, ब्रोकिंग सेवाएं और कॉर्पोरेट बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में भी कदम रखा।
साल 2014 में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इसे एक प्राइवेट बैंक बनने की मंज़ूरी दी। इसके बाद आईडीएफसी लिमिटेड ने अपने बैंकिंग बिज़नेस को एक नई इकाई “आईडीएफसी बैंक” में स्थानांतरित कर दिया। यह बैंक 21 अक्टूबर 2014 को रजिस्टर हुआ और 1 अक्टूबर 2015 से इसका संचालन शुरू हुआ।
2016 में बैंक ने “ग्राम विद्यालय फाइनेंस” नाम की कंपनी का अधिग्रहण किया और उसका नाम बदलकर “आईडीएफसी भारत लिमिटेड” कर दिया। इसके बाद, 2018 में, आईडीएफसी बैंक और “कैपिटल फर्स्ट” नामक वित्तीय संस्था का विलय हुआ। इस विलय के बाद बैंक का नया नाम रखा गया “आईडीएफसी फर्स्ट बैंक”। इस कदम ने बैंक को रिटेल और छोटे कारोबारियों को लोन देने के क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाने का अवसर दिया।
साल 2020 में बैंक ने फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया, जिससे इसकी लोकप्रियता और भरोसेमंदी में इज़ाफा हुआ। 2023 तक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की भारत में 809 से अधिक शाखाएं और 925 एटीएम काम कर रहे थे।
2024 में, इस बैंक ने अपनी ही मूल कंपनी “आईडीएफसी लिमिटेड” का भी अधिग्रहण कर लिया। इससे बैंक की संरचना और संसाधन दोनों मज़बूत हुए। आज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक देश के प्रमुख निजी बैंकों में गिना जाता है।
IDFC बैंक अपने ग्राहकों को खुदरा, थोक और निवेश बैंकिंग से संबंधित कई प्रकार की सेवाएं और उत्पाद उपलब्ध कराता है। इसके प्रमुख उत्पादों में शामिल हैं:
आईडीएफसी भारत लिमिटेड, जिसे पहेले Grama Vidiyal के नाम से जाना जाता था, दक्षिण भारत में सक्रिय एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी है। इसकी शुरुआत 1993 में हुई थी, और यह महिलाओं को छोटे कर्ज प्रदान करने का काम करती है, खासकर उन महिलाओं को जिनके पास बैंक से ऋण लेने की सुविधा नहीं है और जिनकी रोज की आमदनी 80 रुपये या उससे कम है। यह संस्था महिलाओं को संगठित समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
2016 में, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड ने इस कंपनी का अधिग्रहण किया। इसके बाद इसका नाम बदलकर आईडीएफसी भारत लिमिटेड कर दिया गया। इस बदलाव के साथ, कंपनी ने ग्रामीण इलाकों में वित्तीय सेवाओं को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा।
दिसंबर 2024 तक, IDFC बैंक का शेयर होल्डिंग पैटर्न: रिटेल और अन्य 56.74%, विदेशी संस्थाएँ 27.12%, अन्य घरेलू संस्थान 11.58%, म्यूच्यूअल फंड्स 4.56%, टोटल 100%।
शेयरहोल्डर | शेयर होल्डिंग |
रिटेल और अन्य | 56.74 |
विदेशी संस्थाएँ (FIIs) | 27.12 |
अन्य घरेलू संस्थान | 11.58 |
म्यूच्यूअल फंड्स | 4.56 |
टोटल | 100% |
आईडीएफसी बैंक क्या सरकारी है?
आईडीएफसी बैंक एक निजी क्षेत्र का बैंक है, जिसे 2015 में स्थापित किया गया था। यह बैंक IDFC लिमिटेड के अधीन कार्य करता है, जो वित्तीय सेवाओं का एक प्रमुख प्रदाता है।
आईडीएफसी बैंक कितना पुराना है?
आईडीएफसी बैंक 2015 में स्थापित हुआ था, जिससे यह अब करीब 10 साल पुराना है।
Read Also :- HDFC Bank
IDFC बैंक ने भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह बैंक न केवल पारंपरिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि डिजिटल और व्यक्तिगत दृष्टिकोण से भी ग्राहकों की मदद करता है। इसके द्वारा दी जाने वाली सेवाएं हर ग्राहक की जरूरत के अनुसार बदलती रहती हैं। बैंक का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के वित्तीय सपनों को पूरा करने में मदद करना है, और इसके लिए यह नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल करता है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपनी ग्राहक-केंद्रित सोच के साथ भारतीय बैंकिंग में एक नई दिशा दिखाई है।
भारत की टॉप 10 कपड़ा कंपनियाँ| Top 10 Textile companies in india भारत की टॉप… Read More
विशाल मेगा मार्ट| Vishal Mega Mart विशाल मेगा मार्ट कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, संस्थापक, प्रोडक्ट, मालिक,… Read More
पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड| Page Industries Ltd पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, प्रोडक्ट, चैयरमेन, शेयर… Read More
भारतीय रेलवे कंपनियां (Indian Railway companies) भारतीय रेलवे के तहत कई सरकारी कंपनियां काम… Read More
पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज|Piccadilly Agro Industries पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, प्रोडक्ट, चैयरमेन, नेटवर्थ, शेयर… Read More
सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड|Sagility India Ltd सैजिलिटी इंडिया कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, चैयरमेन, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग… Read More