डेल्हीवरी कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, चैयरमेन, मालिक, नेटवर्थ, और अधिक (Delhivery company details in hindi)
डेल्हीवरी एक भारतीय कंपनी है जो सामान ढोने और पहुँचाने का काम करती है। इसकी शुरुआत 2011 में कुछ युवाओं ने मिलकर की थी, ताकि छोटे-बड़े व्यापारियों को उनका माल समय पर और सही हालत में मिल सके। गुड़गांव से शुरू हुई यह कंपनी आज देश के कोने-कोने में अपनी सेवाएं दे रही है।
नाम | Delhivery Limited |
इंडस्ट्री | लोजिस्टिक्स |
शुरुवात की तारीख | 2011 |
मुख्य लोग | Sahil Barua (MD & CEO) |
मुख्यालय | गुड़गांव, हरियाणा |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE :543529, NSE :DELHIVERY |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹26,837 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹8,594 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹12,063.14 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹9,145 करोड़ (वित्त वर्ष2024) |
वेबसाइट | www.delhivery.com |
Delhivery Limited एक भारतीय लॉजिस्टिक्स कंपनी है, जिसका मुख्यालय गुड़गांव में है। इसे 2011 में साहिल बरुआ, मोहित टंडन, भावेश मंगलानी, सूरज सहारन और कपिल भारती ने साथ मिलकर शुरू किया था। यह कंपनी छोटे-बड़े व्यापारियों को जल्दी और भरोसे के साथ सामान पहुँचाने का काम करती है। साथ ही, पैकेज पैक करना, गोदाम संभालना और माल ढुलाई जैसे काम भी करती है।
डेल्हीवरी ने तकनीक का अच्छा इस्तेमाल कर सेवाओं को आसान और भरोसेमंद बनाया है। 2024 में, इस कंपनी ने इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ साझेदारी की, जिससे उसका नाम और भी जाना-पहचाना हुआ। Delhivery आज ई-कॉमर्स, दवाओं और फैक्ट्री के माल पहुंचाने में भरोसेमंद नाम बन चुकी है।
Delhivery की स्थापना 2011 में पाँच दोस्तों ने की थी – साहिल बरुआ, मोहित टंडन, भवेश मंगलानी, कपिल भारती और सुरज सहारण। ये सभी पहले एक साथ Bain & Company में काम करते थे। उन्होंने अपनी योग्यता और अनुभव का इस्तेमाल करते हुए एक साथ मिलकर डेल्हीवरी को शुरू किया। अब साहिल बरुआ कंपनी के CEO हैं, जबकि मोहित टंडन और भवेश मंगलानी मार्च 2021 में कंपनी से अलग हो गए। बाकी संस्थापक आज भी कंपनी के प्रबंधन में सक्रिय हैं।
मार्च 2025 में Delhivery के शेयरधारिता में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 51.99% रही, जो पिछले दिसंबर 2024 के 53.74% और सितंबर 2024 के 55.03% से घट गई है, जिससे विदेशी निवेशकों में थोड़ी सतर्कता दिखती है। इसी दौरान म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी बढ़कर 26.53% हो गई, जबकि खुदरा और अन्य निवेशकों की भागीदारी भी बढ़कर 17.97% हो गई। अन्य घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी में थोड़ा गिरावट देखी गई, जो 3.51% पर आ गई है।
All values in % | Mar-25 | Dec-24 | Sep-24 |
Foreign institution | 51.99 | 53.74 | 55.03 |
Mutual funds | 26.53 | 25.37 | 24.91 |
Retail and other | 17.97 | 17.26 | 16.41 |
Other domestic institutions | 3.51 | 3.62 | 3.65 |
Read Also :- Zomato Limited
Delhivery का मालिक कौन है?
Delhivery के मालिक इसके सह-संस्थापक और CEO साहिल बरुआ हैं।
दिल्लीवेरी का मुख्यालय कहां है?
दिल्हीवेरी का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है।
L&T Finance Ltd L&T फाइनेंस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, चैयरमेन, मालिक, नेटवर्थ, पर्सनल लोन, और… Read More
आदित्य बिड़ला कैपिटल| Aditya Birla Capital आदित्य बिड़ला कैपिटल कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, चैयरमेन, मालिक,… Read More
गुजरात गैस| Gujarat Gas गुजरात गैस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, चैयरमेन, मालिक, नेटवर्थ, मिशन और… Read More
Cholamandalam Investment and Finance Company Limited (CIFCL) चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस,… Read More
KEC International: कंपनी प्रोफाइल और सहायक कंपनियां KEC इंटरनेशनल कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, CEO, मालिक,… Read More
CSB बैंक लिमिटेड CSB बैंक प्रोफाइल, इतिहास, प्रोडक्ट/सर्विस, MD, मालिक, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग और अधिक… Read More