अडानी ग्रीन एनर्जी प्रोफाइल, इतिहास, सहायक कंपनियां, अधिग्रहण, चैयरमेन, नेटवर्थ, CEO, सेवाएं, शेयर होल्डिंग और अधिक (Adani Green Energy company details in hindi)
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) एक प्रमुख भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है और भारत के गौरवपूर्ण अडानी ग्रुप का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है। कंपनी कामुथी सोलर पावर प्रोजेक्ट संचालित करती है, जो दुनिया के सबसे बड़े सौर फोटोवोल्टिक प्लांट्स में से एक है।
नाम | अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited) |
शुरुवात की तारीख | 2015 |
मुख्य लोग | गौतम अडानी (चेयरमैन) , विनीत जैन (MD) , अमित सिह(CEO) |
मुख्यालय | अहमदाबाद, गुजरात |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE : 541450, NSE : ADANIGREEN |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹1,45,699 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹10,460 करोड (वित्त वर्ष 2024) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹88,538 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹17,448 करोड़ (वित्त वर्ष 2024) |
मालक | अडानी ग्रुप |
वेबसाइट | adanigreenenergy.com |
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) भारत की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक है, जिसका पोर्टफोलियो 2023 तक 20,434 मेगावाट का है। कंपनी की स्थापना 23 जनवरी 2015 को हुई और 23 जनवरी 2016 को इसे अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के रूप में पंजीकृत किया गया।
AGEL ने INOX WIND के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के लाहोरी में 20 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की। साथ ही, कच्छ के दयापुर गांव में INOX WIND की 50 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना को भी खरीदा। AGEL ने भारत के 11 राज्यों में अपनी हरित ऊर्जा परियोजनाओं का विस्तार किया है। कंपनी के पास 54 चालू परियोजनाएं और 12 निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं, जो इसे भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनाती हैं।
कंपनी वर्तमान में भारत के 11 राज्यों जो राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में 46 परिचालन परियोजनाओं के साथ 5,290 मेगावाट पवन और सौर ऊर्जा का प्रबंधन करती है।
दिसंबर 2024 तक, अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर होल्डिंग पैटर्न: प्रोमोटर 60.94%, रिटेल और अन्य 23.66%, विदेशी संस्थाएँ 13.68%, अन्य घरेलू संस्थान 1.36%, म्यूच्यूअल फंड्स 0.37%, टोटल 100%।
शेयरहोल्डर | शेयर होल्डिंग |
प्रोमोटर | 60.94 |
रिटेल और अन्य | 23.66 |
विदेशी संस्थाएँ (FIIs) | 13.68 |
अन्य घरेलू संस्थान | 1.36 |
म्यूच्यूअल फंड्स | 0.37 |
टोटल | 100% |
त्रिवेणी टर्बाइन| Triveni Turbine त्रिवेणी टर्बाइन कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, उत्पाद, चेयरमैन, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग, डिविडेंड… Read More
ACME Solar Holdings – History, Growth and Company Profile in Hindi ACME सोलर होल्डिंग्स कंपनी… Read More
सद्भाव इंजीनियरिंग| Sadbhav Engineering सद्भाव इंजीनियरिंग कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सेवाएँ, चेयरमैन, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग, डिविडेंड… Read More
सिम्पलेक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर| Simplex Infrastructures सिम्पलेक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, चेयरमैन, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग, डिविडेंड… Read More
एनसीसी लिमिटेड| NCC Limited एनसीसी कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, प्रोडक्ट/सर्विस, चेयरमैन, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग, डिविडेंड और… Read More
भारत की टॉप 10 कंस्ट्रक्शन कंपनी जिनकी पकड़ है हर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारत की… Read More
View Comments