Piramal Enterprises| पिरामल एंटरप्राइजेज
पिरामल एंटरप्राइजेज कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, सर्विस, MD, नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग, और अधिक (Piramal Enterprises company details in hindi)
पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड एक प्रमुख भारतीय कंपनी है जो वित्तीय सेवाएं, दवाइयां और हेल्थ उत्पाद बनाती है। यह पिरामल समूह का हिस्सा है और लोन, निवेश, दवाइयों के निर्माण और बिक्री में सक्रिय है।
कंपनी प्रोफाइल (Profile)
नाम | Piramal Enterprises Limited |
इंडस्ट्री | वित्तीय सेवाएं |
शुरुवात की तारीख | 1947 |
मुख्य लोग | अजय पीरामल (MD) |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
स्टॉक एक्सचेंज | BSE :500302, NSE :PEL |
मार्किट कैप (Market Cap) | ₹25,526 करोड़ |
राजस्व (Revenue) | ₹10,612 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
कुल संपत्ति (Total Asset) | ₹94,943.41 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
नेटवर्थ (Net Worth) | ₹27,096 करोड़ (वित्त वर्ष2025) |
वेबसाइट | www.piramalenterprises.com |
कंपनी के बारे में (About Company)
पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) एक प्रमुख भारतीय वित्तीय कंपनी है, जो खुदरा और थोक लोन देने में प्रमुख भूमिका निभाती है। यह पिरामल समूह का हिस्सा है, जो फार्मास्युटिकल्स, वित्तीय सेवाओं और रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम करता है। PEL विभिन्न वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है, जैसे कि होम लोन, पर्सनल लोन, और कॉर्पोरेट लोन। इसके अलावा, कंपनी निवेश के लिए फंड-आधारित प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराती है। इसके वित्तीय उत्पाद और सेवाएं हर तरह के ग्राहक चाहे वह व्यक्तिगत हो या व्यवसायिक की जरूरतों को पूरा करते हैं।
फार्मास्युटिकल्स के क्षेत्र में, पिरामल एंटरप्राइजेज स्वास्थ्य से जुड़ी कई दवाइयां और उत्पाद बनाती है, जैसे ओवर-द-काउंटर दवाइयां और स्पेशल मेडिसिन। कंपनी नए इलाज और दवाओं के लिए अनुसंधान और विकास में भी सक्रिय है। इसके अलावा, उपभोक्ता उत्पादों के क्षेत्र में पिरामल एंटरप्राइजेज हेल्थ और वेलनेस से जुड़ी कई चीजें बेचती है।
इतिहास (Piramal Enterprises Company History)
- कंपनी की शुरुआत 26 अप्रैल 1947 को ‘इंडियन शेरिंग लिमिटेड’ के रूप में हुई थी। यह उस समय ब्रिटेन की एक नामी कंपनी, ‘ब्रिटिश शेरिंग लिमिटेड’, की सहयोगी इकाई थी।
- 27 सितंबर 1979 को कंपनी ने ‘इंडियन शेरिंग लिमिटेड’ नाम को बदलकर खुद को ‘निकोलस लैबोरेटरीज इंडिया लिमिटेड’ के रूप में नया नाम दिया।
- 1988 में कंपनी के फार्मास्युटिकल डिवीजन ने हृदय रोगियों के लिए मोनो सोरबिट्रेट नामक दवा पेश की।
- 2 दिसंबर 1992 को कंपनी ने अपना नाम निकोलस लैबोरेटरीज लिमिटेड से बदलकर निकोलस पीरामल इंडिया लिमिटेड कर दिया।
- 1993 में कंपनी ने नेत्र उत्पाद बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एलरगन के साथ संयुक्त उद्यम किया।
- 1994 में कंपनी ने फार्मा विभाग की जरूरतों को पूरा करने के लिए पीथमपुर में उत्पादन सुविधाएं बढ़ाने का फैसला किया, खासकर जेनेरिक दवाओं और निर्यात के लिए।
- 1995 में आनंद पीरामल इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड और स्वाति पीरामल इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड कंपनी की सहायक कंपनियां बनीं।
- 2000 में कंपनी ने कॉस्मोस्यूटिकल्स और पर्सनल केयर उत्पाद बनाने के लिए हिंदुस्तान लीवर के साथ सहयोग किया।
- 2001 में कंपनी ने एमडीइंडिया हेल्थकेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक गठबंधन किया, जिसमें एनपीआईएल पांच इंटरनेट हब केंद्रों को समर्थन देगा।
- 2003 में निकोलस पीरामल इंडिया लिमिटेड ने राबो बैंक इंटरनेशनल से ईसीबी के जरिए 10 मिलियन रुपये का विदेशी कर्ज लिया।
- 2007 में निकोलस पीरामल ने अपनी नई केमिकल यूनिट और हर्बल दवा रिसर्च डिविजन को अलग कंपनी में बदलने का फैसला किया, जिसे आगे चलकर स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध करने की योजना है।
- 2008 में कंपनी ने अपना नाम निकोलस पीरामल इंडिया लिमिटेड से बदलकर पीरामल हेल्थकेयर लिमिटेड कर लिया।
- 2009 में पीरामल हेल्थकेयर ने अमेरिका में इनहेलेशन एनेस्थेटिक गैस का अधिग्रहण किया और RxElite Inc के वितरण कारोबार को भी अपने अंतर्गत लाया।
- 2010 में कंपनी ने सिप्ला की मौखिक गर्भनिरोधक दवा ‘आई-पिल’ को 95 करोड़ रुपये में खरीदा।
- 2011 में कंपनी ने वोडाफोन एस्सार लिमिटेड की 5% इक्विटी लेने के लिए वोडाफोन एस्सार से एक निवेश समझौता किया।
- 2012 में कंपनी ने अपनी पहचान में बदलाव करते हुए ‘पीरामल हेल्थकेयर लिमिटेड’ से नाम बदलकर ‘Piramal Enterprises Ltd’ रखा।
- 2013 में कंपनी ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी।
- 2015 में पीरामल एंटरप्राइजेज को ब्रांड फाइनेंस इंडिया की 100 शीर्ष ब्रांडों की सूची में शामिल किया गया।
- 2016 में कंपनी ने फाइजर लिमिटेड से अपने उपभोक्ता उत्पादों के लिए चार ब्रांड खरीदने का समझौता किया।
- 2017 में कंपनी ने हाउसिंग फाइनेंस में प्रवेश करने की योजना बनाई।
- 2018 में पिरामल एंटरप्राइजेज ने रियल एस्टेट लेंडिंग से जुड़ी गलत खबरों को सिरे से खारिज किया।
- 2019 में कंपनी को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल से पांच सितारा सुरक्षा मान्यता मिली।
- 2021 में पिरामल ग्रुप ने 34,250 करोड़ रुपये की डील में डीएचएफएल को अपने स्वामित्व में लिया।
प्रोडक्ट/सर्विस (Product/Service)
- वित्तीय सेवाएं (Financial Services)
- व्यक्तिगत लेंडिंग (Retail Lending)
- कॉर्पोरेट लेंडिंग (Corporate Lending)
- वैकल्पिक निवेश फंड (Alternative Investment Funds – AIFs)
- फार्मा क्षेत्र (Pharma Sector)
- हेल्थकेयर और डेटा एनालिटिक्स (Healthcare and Data Analytics)
- प्रमुख अधिग्रहण और निवेश (Key Acquisitions and Investments)
शेयर होल्डिंग (Shareholding Pattern)
मार्च 2025 तक Piramal Enterprises में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 46.41% रही, जबकि खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी 23.14%, विदेशी निवेशकों की 16.12%, म्यूचुअल फंड्स की 7.26% और अन्य घरेलू संस्थाओं की 7.08% रही। दिसंबर 2024 और सितंबर 2024 के मुकाबले प्रमोटरों का नियंत्रण स्थिर रहा, जबकि विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी घटी और म्यूचुअल फंड्स तथा घरेलू संस्थाओं की हिस्सेदारी में वृद्धि हुई।
All values in % | Mar-25 | Dec-24 | Sep-24 |
Promoter | 46.41 | 46.30 | 46.30 |
Retail and other | 23.14 | 23.45 | 23.82 |
Foreign institution | 16.12 | 16.43 | 14.93 |
Mutual funds | 7.26 | 6.81 | 7.78 |
Other domestic institutions | 7.08 | 7.01 | 7.17 |
Piramal Enterprises Dividend History
यह तालिका Piramal Enterprises द्वारा समय-समय पर दिए गए डिविडेंड की जानकारी दिखाती है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को ₹10 से ₹52 प्रति शेयर तक का डिविडेंड दिया है, जिससे यह साबित होता है कि वह अपने निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है।
📅 घोषणा की तारीख | 📆 Ex-Dividend Date | 🏷️ प्रकार | 💰 डिविडेंड (रु.) |
06 मई, 2025 | 13 जून, 2025 | अंतिम | 11.00 |
08 मई, 2024 | 05 जुलाई, 2024 | अंतिम | 10.00 |
05 मई, 2023 | 16 जून, 2023 | अंतिम | 31.00 |
26 मई, 2022 | 14 जुलाई, 2022 | अंतिम | 33.00 |
14 मई, 2021 | 06 जुलाई, 2021 | अंतिम | 33.00 |
11 मई, 2020 | 16 जुलाई, 2020 | अंतिम | 14.00 |
26 अप्रैल, 2019 | 18 जुलाई, 2019 | अंतिम | 28.00 |
28 मई, 2018 | 19 जुलाई, 2018 | अंतिम | 25.00 |
12 मई, 2017 | 21 जुलाई, 2017 | अंतिम | 21.00 |
09 मार्च, 2016 | 17 मार्च, 2016 | अंतरिम | 17.50 |
07 मई, 2015 | 28 जुलाई, 2015 | अंतिम | 20.00 |
05 मई, 2014 | 15 जुलाई, 2014 | अंतिम | 52.50 |
03 मई, 2013 | 15 जुलाई, 2013 | अंतिम | 17.50 |
03 मई, 2012 | 09 जुलाई, 2012 | अंतिम | 17.50 |
सहायक कंपनिया (Piramal Enterprises Subsidiaries)
- पिरामल फाइनेंस
- पीजीपी ग्लास
- पिरामल फाउंडेशन
- पिरामल रियल्टी
Read Also :-Bajaj Finance
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड क्या है?
पिरामल एंटरप्राइजेज एक भारतीय कंपनी है, जो फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाएं और रियल एस्टेट में काम करती है। यह एक प्रमुख NBFC है, जो ऋण और निवेश समाधान प्रदान करती है, और इसका मुख्यालय मुंबई में है।
पीरामल लाइफ साइंस क्या है?
पिरामल लाइफ साइंसेस पिरामल एंटरप्राइजेज का एक विभाग है, जो दवाइयों के कच्चे माल (API) और तैयार दवाइयों का निर्माण करता है। यह फार्मास्युटिकल रिसर्च और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर समाधान प्रदान करता है।